51 की उम्र में एकदम फिट हैं मंदिरा बेदी, इस फिटनेस रुटीन से देती है Young Actresses को मात

punjabkesari.in Saturday, Apr 15, 2023 - 10:15 AM (IST)

टीवी से लेकर क्रिकेट की फील्ड में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस मंदिरा बेदी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने सिर्फ इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि क्रिकेट में भी अपना जादू चलाया है। खूबसूरती के साथ-साथ एक्ट्रेस की फिटनेस भी एकदम कमाल है उन्हें देखकर उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। आज एक्ट्रेस अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं ऐसे में उनके स्पेशल डे पर आपको मंदिरा की फिटनेस का राज बताते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कैसे मंदिरा खुद को फिट रखती हैं...

जरुर करती हैं एक्सरसाइज 

अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए मंदिरा बेदी योग और एक्सरसाइज करना नहीं भूलती। एक्ट्रेस आए दिन अपने सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट वीडियो फैंस के साथ शेयर करती ही रहती हैं। वह हफ्ते में पांच दिन वर्कआउट जरुर करती हैं। इसके अलावा जिम, स्विमिंग और रनिंग भी एक्ट्रेस की डेली रुटीन का हिस्सा है। मंदिरा अपनी फिटनेस को लेकर इतनी चौकनी है कि वह ट्रेवलिंग के दौरान भी यात्रा करना नहीं छोड़ती। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

ऐसा है डाइट प्लान 

एक्ट्रेस को घर से बना सिंपल खाना ही पसंद है। सुबह उठकर वह कॉफी जरुर पीती हैं। वर्कआउट करने से पहले केला खाती हैं। लंच में दाल, सब्जी और रोटी भी लेती हैं इसके अलावा डिनर भी एक्ट्रेस लाइट ही करती है रात में मंदिरा रोटी का सेवन नहीं करती ज्यादातर घर में बना लाइट खाना और सलाद ही डिनर में खाना पसंद करती हैं। 

प्रोटीन के लिए खाती हैं अंडे 

मंदिरा वेजिटेरियन हैं लेकिन वह प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए अंडे जरुर खाती हैं। 

कार्डियो और स्ट्रेचिंग करती हैं जरुर

मंदिरा बेदी कार्डियो एक्सरसाइज भी जरुर करती हैं इससे उन्हें एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इसके अलावा वह स्ट्रेचिंग भी जरुर करती हैं। स्ट्रेचिंग से उनकी मसल्स को रिलेक्स करने में मदद मिलती है। 

बढ़ा हुआ वजन किया था कम 

एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मेरा वजन 56.5 तक हो गया था जबकि मेरा सही वजन 51 किलो था। ऐसे में मैंने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए वर्कआउट, पोर्शन कंट्रोल करके कुछ ही समय में अपना बढ़ा हुआ वजन नियंत्रित किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

 

 

Content Writer

palak