Women Health: सेहत के लिए रामबाण है सिंघाड़े का फल

punjabkesari.in Monday, Oct 15, 2018 - 05:34 PM (IST)

बदलते मौसम के कारण होने वाली बीमारियों से बचने के लिए मौसमी फलों का सेवन करना चाहिए। सर्दियों की शुरुआत में सिंघाड़ा यानि वाटर चेस्टनट (water chestnut) सेहत के लिए बहुत गुणकारी है। इसमें विटामिन ए, सिट्रिक एसिड, फॉस्फोरस , प्रोटीन  निकोटिनिक एसिड , विटामिन सी , मैंगनीज (manganese), कार्बोहाइड्रेट , एनर्जी, फाइबर, कैल्शियम, जिंक, आयरन, पोटेशियम, सोडियम, आयोडीन, मैग्नीशियम आदि कई पोषक तत्व सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में मददगार हैं। 

सिंघाड़े के लाभ
1. महिला स्वास्थ्य के लिए रामबाण
महिलाओं की सेहत के लिए भी सिंघाडा बहुत अच्छा है। पीरियड्स, प्रेग्नेंसी,यूरिन प्रॉब्लम आदि में सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन करने से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। 

2.ब्लड प्यूरीफायर
सिंघाड़ा ब्लड प्यूरिफायर का काम करता है। इसके गुण खून को साफ करके त्वचा में निखार लाते हैं। 

3. अस्थमा 
अस्थमा के रोगियों के लिए सिंघाड़ा बहुत लाभकारी है। इस फल का नियमित सेवन करने से सांस संबंधी समस्याओं से बहुत राहत मिलती है। 

4. बवासीर 
जिन लोगों को बवासीर की परेशानी है उन्हें सिंघाड़े का सेवन करना चाहिए। इससे बहुत जल्दी आराम मिलता है। 

5. दर्द और सूजन से आराम
शरीर में किसी भी स्थान पर दर्द या सूजन होने पर सिंघाड़े का लेप बनाकर लगाएं। सूजन ठीक हो जाएगी। 

6. हड्डियां और दांत मजबूत
सिंघाड़ा खाने से हड्डियां और दांत दोनों ही मजबूत होते हैं क्योंकि इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा आंखों के लिए भी यह बहुत लाभकारी है। 

7. थाइराइड में लाभकारी
सिंघाड़ा आयोडीन की कमी भी पूरी करता है। इससे गले संबंधी रोग और थाइराइड ग्रंथि को सुरक्षा प्रदान करता है। 

Content Writer

Priya verma