धूप सेंकने पर मिलने वाले 13 बेहतरीन फायदे जिसकी हर किसी को जरूरत

punjabkesari.in Wednesday, Dec 02, 2020 - 03:37 PM (IST)

सर्दियों में धूप सेंकने का मजा कुछ अलग ही होता है। इससे ठंड से बचाव रहने के साथ इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। विटामिन-डी का उचित स्त्रोत होने से शरीर में इसकी कमी पूरी होने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। तो चलिए आज हम आपको सर्दियों में धूप सेंकने फायदों के बारे में बताते हैं...

इम्यूनिटी बढ़ाए

धूप सेंकने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में सर्दी-खांसी, जुकाम व मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। 

मजबूत हड्डियां

धूप सेंकने से शरीर को करीब 90 प्रतिशत तक विटामिन-डी मिलता है। ऐसे में इससे मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। साथ ही शरीर अच्छे से खुलता है। इसके चलते जोड़ों व शरीर के अन्य हिस्सों में होने वाले दर्द से आराम मिलता है।

वजन घटाए

शरीर पर धूप पड़ने मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। ऐसे में वजन कम करने में मदद मिलती है। एक रिसर्च के अनुसार भी सूरज की किरणों व बीएमआई में गहरा संबंध होता है। इसके कारण वजन कंट्रोल रहता है। 

अनिद्रा की परेशानी करे दूर 

जिन लोगों को नींद ना आने की परेशानी होती है। उन्हें धूप सेंकना चाहिए। धूप से शरीर में मेलाटोनिन नामक हार्मोन बढ़ते हैं। ऐसे रात को नींद ना आने की परेशानी दूर होती है। 

स्किन करे ग्लो

दिनभर कुछ मिनटों के लिए धूप लेने से शरीर में मौजूद बैक्टीरिया दूर होते हैं। ऐसे में पिंपल्स, दाग-धब्बे, जलन व खुजली की परेशानी से राहत मिलती है। 

दिल रखे स्वस्थ 

धूप से शरीर को पोषण मिलता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होकर ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके चलते दिल स्वस्थ होने से इससे जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। 

ब्लड सर्कुलेशन करे बेहतर 

सर्दियों में ठंड के कारण शरीर बेहतर तरीके से काम नहीं कर पाता है। ऐसे में धूप सेंकना फायदेमंद होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने के साथ शरीर का सही तरीके से विकास होता है। 

सेल्स बढ़ाए

धूप लेने से शरीर में व्हाइट व रेड ब्लड सेल्स बढ़ने में मदद मिलती है। 

पाचन करे दुरुस्त 

जिन लोगों को कब्ज की परेशानी रहती है। उन्हें धूप सेेंकने से फायदा मिलता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होकर पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। 

विटामिन-डी की कमी होगी पूरी

धूप सेंकने से शरीर को विटामिन-डी सही मात्रा में मिलता है। एक अध्ययन के मुताबिक भी आज देशभर में फैले कोरोना से लड़ने के लिए विटामिन-डी सही मात्रा में लेना जरूरी है। धूप सेंकने से कोरोना के होने का खतरा कम रहता है। साथ ही जो लोग पहले से इसके शिकार है उन्हें जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है। 

सोरायसिस से बचाए

अक्सर कई लोगों को सर्दियों में सोरायसिस यानि स्किन से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस परिस्थिति में धूप सेंकने से इम्यूनिटी बढ़ती है। ऐसे में धीरे-धीरे इस समस्या से आराम मिलता है।

दिमाग करे तेज 

धूप सेंकने से दिमाग की कोशिकाओं को बेहतर तरीके से काम करने की शक्ति  मिलती है। ऐसे में दिमाग स्वस्थ रहता है। 

इंफेक्शन का खतरा करे कम

सर्दियों में शरीर मौसमी बीमारियों की चपेट में जल्दी जाता है। ऐसे में सूरज की रोशनी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करती है। इसके चलते फंगल इंफेक्शन व अन्य बीमारियों से बचाव रहता है। 

कब और कितनी मात्रा में धूप जरूरी?

धूप सेंकने का सही समय सुबह 10 बजे से पहले का माना गया है। साथ ही घंटों धूप में बैठने की जगह हफ्ते में 3 दिन 20-30 मिनट तक धूप सेंकना फायदेमंद होता है। 

इन बातों पर भी दें ध्यान 

- धूप में जाने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन लगाएं या उसे कपड़े से ढके। असल में तेज धूप के संपर्क में आने से सूरज की तेज किरणें स्किन कैंसर होने का खतरा बढ़ाती है। 

- अगर आपको पसीना आने लगे तो तुरंत धूप से उठ जाएं। 

- दोपहर के समय में धूप सेंकने से स्किन व शरीर को फायदे की जगह नुकसान होता है। 

भारत में 80 प्रतिशत लोग है विटामिन-डी की कमी के शिकार 

भारत में धूप सही मात्रा में आने के बावजूद भी लोग विटामिन-डी की कमी के शिकार है। इस पर हुई रिसर्च के अनुसार, भारत में 80 प्रतिशत लोग विटामिन-डी की कमी के शिकार है। इसके अलावा करीब 90 प्रतिशत बच्चे इसकी कमी से जुझ रहे हैं। बात अगर दिल्ली की करें तो वहां पर 90 से 97 प्रतिशत बच्चों में इसकी कमी देखी गई। 

Content Writer

neetu