रोजाना 10 मिनट कूदे रस्सी, मिलेंगे 8 लाजवाब फायदे

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2020 - 12:10 PM (IST)

कोरोना के कहर के कारण लोग घर से बाहर कम ही निकल रहें हैं। ऐसे में खुद को फिट एंट फाइन रखने के लिए बहुत से लोग घर पर अलग- अलग एक्सरसाइज और योगा कर रहें हैं। मगर अपनी सेहत को बरकरार रखने के लिए कौन सी एक्सरसाइस सही है इससे बहुत से लोग अनजान है। ऐसे में इसके लिए रस्सी कूदना एक बेस्ट ऑप्शन है। यह एक इंडोर एक्सरसाइज है। इसे घर पर 10 मिनट करने से ही शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर दिल से जुड़ी बीमारियों के होने के खतरे को कम रखता है। तनाव को दूर होने के साथ दिनभर फ्रेश फील होता है। आइए जानते है रोजाना 10 मिनट रस्सी कूदने से मिलने वाले फायदों के बारे में...

वजन घटाएं

रोजाना 1 घंटा रस्सी कूदने से बॉडी से लगभग 1,600 कैलोरी बर्न होती हैं। इसके अलावा सिर्फ 10 मिनट तक रस्सी कूदने में आठ मिनट में 1 मील दौड़ने जितना फायदा होता है। 

फुल बॉडी वर्कआउट

डेली रस्सी कूदने से फुल बॉडी वर्कआउट होता है। इससे स्टेमिना बढ़ने में मदद मिलती हैं। इसके अलावा यह फोकस और कॉर्डिनेशन में काफी मददगार साबित होती है। इससे शरीर में एक्सट्रा चर्बी दूर होने के साथ  बॉडी की टोनिंग होती है।  

मजबूत हड्डियां

नियमित रस्सी कूदने से शरीर अंदर से स्ट्रांग होता है। काम करने की शक्ति बढ़ती है। यह  हड्डियों को मजबूती मिलती है। रस्सी कूदने से शरीर से पसीने के रूप में विषैले तत्वों के रूप में बाहर निकालते है। ऐसे में स्वस्थ शरीर के लिए रोजाना कम से कम 20 मिनट तक रस्सी कूदना चाहिए।

कार्डियो के लिए है बेहतर ऑप्शन

घर पर रस्सी कूदना जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ने के बराबर माना जाता हैं। ऐसे में आपको जिम जाने की जरूरत भी नहीं। साथ में आपके पैसों भी बचेंगे। रस्सी कूदने से ब्लड सर्कुलेशन  बेहतर ढंग से काम करता है। साथ ही दिल स्वस्थ रहता है।

खूबसूरती बढ़ाएं

रोजाना 10 मिनट रस्सी कूदने ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है। इससे शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने में मदद मिलती हैं। ऐसे में स्किन हैल्दी होने के साथ निखरी व ग्लोइंग नजर आती है। 

मसल्स में मजबूती आती है

रस्सी कूदने से मांसपेशियों में मजबूती आती है। यह कंधे, हाथ और पैरों की मसल्स को टोन और मजबूत करने में मदद करती है। शरीर में चुस्ती व फुर्ती आती है। 

दिल रखें स्वस्थ

रोजाना 10 मिनट रस्सी कूदने से दिल बेहतर ढंग से काम करता है। शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है। इसतरह दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। अगर किसी को दिल से जुड़ी को समस्या है तो रस्सी कूदने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

स्ट्रेस करें कम

इससे शरीर को सही तरीके से ऑक्सीजन मिलता है। दिल और दिमाग दोनों बेहतर ढंग से काम करते है। स्मरण शक्ति बढ़ती है। दिनभर फ्रेश फील होने के साथ तनाव कम होता है। मूड सही होकर खुशी का अहसास होता है। 


 

Content Writer

neetu