World Bicycle Day 2020: रोजाना 30 मिनट चलाए साइकिल, मिलेंगे बेमिसाल फायदे

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2020 - 09:40 AM (IST)

सेहत को ठीक रखने के लिए चलना, साइकिल चलाना, खेलना, एक्सरसाइज व योगा करना आदि शारीरिक गतिविधि हमारे लिए बेहद जरूरी है। इससे शरीर सही ढंग से काम करता है। शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। आज के समय में साइकिल चलाना और पैदल चलने वाले लोग बहुत कम दिखाई देते है। एक रिसर्च के मुताबिक पैदल चलने और साइकिल चलाने से सेहत बरकरार रहती है। साथ ही में वातावरण भी साफ रहता है। 

एक्सपर्ट्स के अनुसार साइकिल चलाने से हृदय रोग, स्ट्रोक, कैंसर, डायबिटीज होने का खतरा कम होता है। सात ही व्यक्ति की उम्र बढ़ती है। ऐसे में अच्छी सेहत के लिए रोजाना 30 मिनट साइकिल जरूर चलाना चाहिए। इसकी महत्ता बढ़ाने के लिए आज यानी 3 जून को पूरी दुनिया में 'विश्व साइकिल दिवस' के तौर पर मनाया जाता है। तो चलिए आज हम आपको इस दिन के मौके पर रोजाना सिर्फ 30 मिनट साइकिल चलाने से मिलने वाले फायदों के बारे में बताते है। 

दिखेंगे जवां

रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाने से ब्लड सेल्स और स्किन में ऑक्सीजन सही मात्रा में मिलता है। इससे चेहरा सुंदर, ग्लोइंग और जवां नजर आता है। रिसर्च के मुताबिक जो लोग साइकिल चलाते हैं वे अपनी उम्र के लोगों के मुकाबले ज्यादा हैल्दी और खूबसूरत दिखाई देते हैं। 

अच्छी नींद दिलाएं

नियमित रूप से सुबह ताजी हवा में लगभग 30 मिनट साइकिल चलाने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है। व्यक्ति को अच्छी व गहरी नींद आती है। चाहें सुबह साइकलिंग करने से थकान हो सकती है मगर यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।

बीमारियां रखें दूर

रिसर्च के अनुसार रोजाना सुबह साइकलिंग करने से शरीर के इम्यून सेल्स ज्यादा एक्टिव होते हैं। साथ ही शरीर तंदुरुस्त रहते हैं। ऐसे में बीमारियों के होने का खतरा दूसरों की तुलना में 50% कम रहता है। 

हड्डियां और मांसपेशियां होते है मजबूत

डेली साइकिल चलाने से मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती मिलती है। इससे शारीरिक पावर बढ़ती है। इससे व्यक्ति सभी बेहतर ढंग और चुस्ती के साथ करता है।

स्मरण शक्ति होती है तेज

साइकलिंग करने से दिमाग फ्रेश फील करता है। साथ ही व्यक्ति की याददाश्त साइकलिंग न करने वाले लोगों के मुकाबले 15% तक बढ़ती है। रिसर्च के अनुसार भी साइकिल चलाने से दिल स्ट्रांग होता है। साथ ही दिमाग में नई कोशिकाओं का निर्माण व विकास होता है।

बेहतर तरीके से होता है काम

रोजाना सुबह 30 मिनट साइकलिंग करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। इससे एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही ऑफिस हो या घर व्यक्ति बेहतर ढंग और टाइम से काम करता है। बॉडी पूरा दिन एनर्जेटिक रहती है।

पाचन क्रिया होती है मजबूत

जो लोग बहुत अधिक मात्रा में हाई कैलोरी स्नैक्स का सेवन करते हैं। उन्हें रोज सुबह साइकलिंग करनी चाहिए। इससे खाया- पीया अच्छे से पचता है। साथ ही शरीर की एक्सट्रा कैलोरी बर्न होती है।

Content Writer

neetu