क्या है क्विनोआ, आखिर क्यों लोग कर रहे हैं इसे डाइट में शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 28, 2018 - 04:10 PM (IST)

Quinoa  : सेहतमंद रहने के लिए आजकल लोग अपनी डाइट में हैल्दी चीजों के साथ क्विनोआ भी शामिल कर रहे हैं। चावल और गेहूं की तरह यह भी एक अनाज ही है अनहेल्दी लाइफ को बैलेंस रखने के लिए क्विनोआ बहुत ज्यादा फायदेमंद है। यह एक ऐसा सुपरफूड है, जिसमें विटामिन बी, ई, आयरन, प्रोटीन, पौटेशियम, फाइबर और अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा एंटी-कैंसर और एंटी-एजिंग गुण होते हैं।

ऐसे करें डाइट में शामिल
ब्रेकफास्ट या दोपहर के लंच में क्विनोआ की रोटी बनाकर खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। रोटी के अलावा आप इसका उपमा या पोहा बनाकर भी सुबह नाश्ते में खा सकते हैं। आप चाहें तो डिनर में भी इसकी रोटी बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप क्विनोआ का सैलेड बनाकर भी खा सकते हैं। इसका सेवन शरीर में पूरे दिन के पोषक-तत्वों की कमी पूरी कर देता है इसलिए दिन में कम से कम एक बार इसे जरूर खाएं।

क्विनोआ के फायदे
1. वजन कम करने में मददगार
किसी अन्य अनाज की तुलना में क्विनोआ का सेवन ज्यादा तेजी से वजन कम करता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं और आपको वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

2. ब्लड शुगर और कोलेस्‍ट्रॉल कंट्रोल
हाई फाइबर से भरपूर होने के कारण इसका सेवन ब्लड शुगर और कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल में रखता है। इसके अलावा यह बॉडी में ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करके रखता है।
 

3. ग्लूटेन फ्री अनाज
यह एक ऐसा ग्लूटेन फ्री अनाज है, जिसमें 9 तरह के अमिनो एसिड होते हैं। ग्लूकोन से एलर्जी वाले लोगों के लिए यह सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसके अलावा पेट खराब रहने वाले लोगों के लिए भी यह फायदेमंद है क्योंकि कब्ज से निपटने के लिए क्विनोआ एक अच्छा इलाज है।
 

4. मजबूत हड्डियां
प्रोटीन से भरपूर होने के कारण इसका सेवन हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम भी ज्यादा मात्रा में होते हैं, जोकि हड्डियों को स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं।

5. हार्ट डिजीज से बचाएं
मैग्‍न‍ीशियम से भरपूर होने के कारण रोजाना क्विनोआ का सेवन आपको हार्ट डिजीज से बचाता है। इसके अलावा यह ब्‍लड प्रैशर को भी कंट्रोल रखता है। अगर आप भी अपने हार्ट को स्वस्थ रखना चाहते है तो रोजाना इसका सेवन जरूर करें।
 

6. विटामिन और प्रोटीन से भरपूर
स्वस्थ रहने के लिए व्टामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत है और इसका सेवन शरीर में इन सभी तत्वों की कमी को पूरा करता है।


 

आजकल की अनहेल्दी लाइफ को बैलेंस रखने के लिए क्विनोआ एक हेल्दी अनाज साबित हुआ है। अगर आपने अभी तक इसका सेवन शुरू नहीं है तो आज ही इसे अपनी डाइट में शामिल करके हैल्दी रहें।

Content Writer

Anjali Rajput