यह 1 एक्सरसाइज कर ली तो नहीं पड़ेगी ज्यादा वर्कआऊट की जरूरत

punjabkesari.in Thursday, Dec 26, 2019 - 07:38 PM (IST)

फिटनेस के लिए लोग वर्कआऊट को लेकर सजग हो रहे हैं। इसके लिए वह डाइट के साथ योगा व जिम का सहारा लेते हैं लेकिन बहुत से लोग हैं जो ज्यादा समय ना तो डाइट फॉलो कर पाते हैं और ना जिम तो ऐसे में आज हम आपको आज आसान सी एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं जिससे आप फिट रहेगें और आपको बाकी की एक्सरसाइज करने की भी ज्यादा जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका एक्सरसाइज का नाम प्लैंक एक्सरसाइज हैं। इसे रोजाना करने से आपका वजन कंट्रोल तो होगा ही साथ में शरीर को बीमारियों के लगने का खतरा भी कम होगा। तो आइए जानते है इस एक्सरसाइज से मिलने वाले और फायदों के बारे में...

प्लैंक एक्सरसाइज

यह पुश-अप की तरह की जाने वाली एक्सरसाइज है। इसे शुरू-शुरू में 30 सेकंड तक करें फिर स्टेमिना बढ़ने पर आप 1 मिनट तक ऐसे ही लगातार 3 से 5 सेट्स कर सकते हैं। 

वजन घटाए

यह आपकी बॉडी को अंदर से स्ट्रांग करती है।  प्लैंक का  क्रेज बॉलीवुड सेलिब्रिटी में भी खूब छाया  हैं।  

महिलाओं के लिए फायदेमंद

अगर किसी महिला की पीठ आगे की ओर झुकी हुई हो तो उन्हें जरूर प्लैंक एक्सरसाइज को करना चाहिए। यह बॉडी के खराब पॉस्चर को ठीक करने में मदद करता है। इसे अलग-अलग ढंग से भी किया जा सकता है। 

पेट की चर्बी 

प्लैंक एक्सरसाइज करने से बैली फैट कम होता है। मसल्स मजबूत होने के साथ बॉडी शेप में आती है।

बॉडी पॉस्चर 

इसे करने से पीठ बिल्कुल सीधी होती है जिससे बॉडी का पॉस्चर सही रहता है। शुरूआत में इस एक्सरसाइज कोे करने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है पर धीरे-धीरे इसे करने की आदत हो जाएंगी। जिससे इसे करना आसान हो जाएगा। 

तनाव से बचाए

इसे करने से तनाव और डिप्रेशन से परेशान लोगों को राहत मिलती हैं। इससे शरीर में हल्का और फ्रेश फील होता है। 

बीमारियां रखें दूर

प्लैंक एक्सरसाइज करने से यह शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करता है। एक शोध के अनुसार इसे रोजाना करने से ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया जैसी बीमारी के होने का खतरा कम होता है। 

बॉडी पेन से राहत 

यह कमर, पीठ, कंधे, गर्दन, मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाती है। इसे करने से रीढ़ की हड्डी को सपोर्ट मिलता है, जिससे शरीर में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है।


 

Content Writer

Harpreet