कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने से लेकर वजन कम करेंगे पपीते के बीज, जानिए गजब फायदे

punjabkesari.in Sunday, Sep 10, 2023 - 10:46 AM (IST)

पपीता बहुत से लोगों को पसंद होता है, स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह शरीर के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, कैल्शियम और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह पाचन तंत्र स्वस्थ रखने के साथ-साथ वजन कम करने और इम्यूनिटी मजबूत बनाने में भी मदद करता हैं। ज्यादातर लोग इसके बीजों को हटाकर ही खाते हैं परंतु क्या आप जानते हैं कि पपीते के साथ-साथ इसके बीज भी सेहत के लिए बेहद गुणकारी माने जाते हैं। यह बीज शरीर की कई तरह की समस्याएं दूर करने में मददगार होते हैं। पपीते के बीजों में फैटी एसिड, फाइबर, सोडियम और कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है। इसका सेवन करने से सूजन दूर से होते हैं। पपीते के बीजों का सेवन करने से शरीर को और भी कई फायदे होते हैं। तो चलिए जानते हैं.... 

कोलेस्ट्रॉल करेगा कंट्रोल 

ज्यादा तैलीय पदार्थों का सेवन करने से शरीर को कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। पपीते के बीजों में पाया जाने वाला मोनेसैचुरेटेड फैट शरीर में से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। इनका सेवन करने से और भी कई तरह की बीमारियां भी दूर होती हैं। 

आंत के लिए फायदेमंद 

पपीते के बीजों का सेवन करने से आंत भी स्वस्थ रहती है। इन बीजों का सेवन करने से आंतों में मौजूद बैड बैक्टीरिया खत्म होता है और आंत हैल्दी रखता है।  

वजन होगा कम 

पपीते के बीज का सेवन करने से वजन कम होता है। यह बैली फैट कम करने में मदद करते हैं पपीते के बीज में मौजूद फाइबर शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने के साथ-साथ शरीर का मेटाबॉल्जिम को ठीक रखने में मदद करता है। इन बीजों को डाइट में शामिल करके आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी और वजन भी कम होगा। 

पीरियड्स का दर्द होगा कम 

इन बीजों का सेवन करने से पीरियड्स के दर्द से भी राहत मिलती है। इसमें मौजूद कैरोटीन और एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन्स को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह बीज पीरियड्स में होने वाले दर्द, ऐंठन, थकान और कमजोरी भी दूर करते हैं। पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आप इन बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

कैसे करें इन बीजों का सेवन? 

पपीते के बीजों का सेवन करने के लिए  आप इन्हें सुखाकर पीसकर पाउडर बना लें। इसके बाद इन बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर लें। 


 

Content Writer

palak