जानिए प्रेग्नेंसी में महिलाओं को मौसमी का जूस पीना चाहिए या नहीं?

punjabkesari.in Tuesday, Aug 23, 2022 - 05:56 PM (IST)

मौसमी का जूस स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने में भी सहायता करता है। आप शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देना चाहते हैं, तो इस जूस का सेवन कर सकते हैं। मौसमी के जूस में विटामिन-सी, मिनरल्स, पोटैशियम, जिंक, कैल्शियम, फाइबर, कॉपर और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन गर्भावस्था में इस जूस का सेवन करना क्या फायदेमंद है? इस सवाल को लेकर कई बार गर्भवती महिलाएं थोड़ी असमंजस में रहती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि गर्भावस्था में मौसमी में जूस का पीना चाहिए या नहीं...

क्या गर्भावस्था में मौसमी का जूस पीना चाहिए?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्भावस्था में महिलाओं के लिए मौसमी का जूस पीना सुरक्षित होता है। इस दौरान यदि गर्भवती महिला मौसमी का जूस पीती है तो उसे कई तरह की समस्याओं से राहत मिलती हैं। गर्भावस्था में मौसमी का जूस बच्चा और मां दोनों के लिए फायदेमंद होता है। 

पाचन रहता है स्वस्थ

गर्भावस्था में मौसमी का जूस पीने से अपच, गैस, पेट फूलना जैसी समस्याओं से स्वस्थ रहती हैं। पाचन संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलती है। इससे आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। मतली जैसी समस्या भी मौसमी का जूस पीने से भी स्वस्थ रहते हैं। 

इम्यूनिटी करता है मजबूत

गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहना पड़ता है, ताकि वह किसी भी तरह की चपेट में न आएं। क्योंकि किसी भी तरह का संक्रमण मां के साथ बच्चों को भी प्रभावित करता है। मौसमी के जूस में विटामिन-सी पाया जाता है। यह इम्यूनिटी मजबूत करने में भी सहायता करता है। इसके अलावा किसी भी तरह के संक्रमण से भी बचाने में मौसमी का जूस बहुत ही फायदेमंद होता है। 

शिशु के लिए होता है फायदेमंद 

गर्भवती महिलाएं यदि मौसमी का जूस पीती हैं तो यह उनके गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इस जूस में विटामिन-सी, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व बच्चों की हड्डियों के विकास में मदद करते हैं। 

डिहाइड्रेशन से बचाए

गर्भावस्था में डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो जाती है। जिसके कारण महिलाओं को चक्कर आना, ड्राई स्किन, होंठों का ड्राई होना और बार-बार प्यास लगना जैसी समस्याएं भी होती हैं। मौसमी का जूस आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में भी सहायता करता है। 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मौसमी का जूस भले ही स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है परंतु जूस की तुलना में साबुत फल खाना अधिक फायदेमंद होता है। क्योंकि साबुत फलों में पोषक तत्व और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। गर्भवती महिलाएं दिन में 1 गिलास जूस  का सेवन कर सकती हैं। परंतु अधिक मात्रा में इसका सेवन न करें। आप घर में बने जूस का सेवन भी कर सकते हैं। 

Content Writer

palak