रोजाना पीएं नींबू पानी, न बढ़ेगा वजन और न होगी कब्ज

punjabkesari.in Friday, Jun 08, 2018 - 11:36 AM (IST)

विटामिन सी के गुणों से भरपूर नींबू सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कुछ लोग तो वजन घटाने के लिए भी खाली पेट इसका सेवन करते हैं। नींबू की तरह नींबू पानी भी हैल्दी गुणों से भरपूर है। जहां कोल्ड ड्रिंक पीने से सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंचते हैं, वहीं उसकी जगह पर अगर नींबू पानी का सेवन किया जाए तो आप कई तरह के रोगों से मुक्त हो सकते हैं। इसके अलावा ब्यूटी के लिए भी नींबू पानी पिना बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानें इसका सेवन करने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं। 

1.फूड प्वाइजनिंग से राहत

कई बार गलत खान पान की वजह से फूड प्वाइजनिंग हो जाती है। उल्टियां,पेट दर्द और लूज मोशन से बुरा हाल हो जाता है। अगर हर रोज एक गिलास पानी पीते रहेंगे तो इस तरह की परेशानी आपको जल्दी घेर नहीं पाएगी क्योंकि रोजाना एक गिलास नींबू पानी पीने से फूड प्वाइजनिंग नहीं होती। 

 

2. पाचन क्रिया में लाभकारी  


नींबू पानी पाचन क्रिया को दुरूस्त करने भी बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन करने से एसिडीटी का खतरा कम होता है। जो लोग को पेट की गैस, ब्लॉटिंग, जलन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उन्हें रोजाना नींबू पानी पीना चाहिए।  
 

3. कब्ज

कुछ लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। पेट साफ न होने की वजह से हमेशा भारीपन महसूस होता रहता है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए सुबह खाली पेट 
गुनगुना नींबू पानी पिएं। 

4. पथरी से राहत


नींबू पानी पीने से शरीर से विषैले पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। बॉडी के अंदर की गंदगी साफ होने से पथरी होने के समस्या भी बहुत कम होती है। यह कीडनी स्टोन और पित्ते की पथरी से राहत दिलाता है। इसके अलावा लंच के साथ नींबू पानी का सेवन करने से पित्ते की पथरी नहीं होती। 
 

5. वजन घटाएं
खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीने से बढ़ा हुआ अतिरिक्त वजन कम होना शुरू हो जाता है। आप इसमें शहद भी मिक्स कर सकते हैं। इसके अलावा इससे पूरा दिन एनर्जी बनी रहती है। 

 

6. मसूड़ों की समस्या दूर 

नींबू पानी पीने से मसूड़ों से संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है। इसे अलावा मुंह की दुर्गंध भी दूर रहती है। इसमें चुटकी भर नमक मिलाकर पीने से ज्यादा फायदा मिलता है। 


 

 

 

Punjab Kesari