गर्भावस्था में लहसुन फायदा देता है या नुकसान, जानें एक्सपर्ट की राय

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2020 - 12:26 PM (IST)

लहसुन में औषधीय गुणों से भरा होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होने से यह सेहत को बरकरार रखने में मदद करता है। यह पेट से जुड़ी समस्याओंं से राहत दिलाने के साथ ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। मगर बहुत सी महिलाएं इस बात को लेकर परेशान रहती है कि प्रेग्नेंसी के दौरान लहसुन का सेवन करना चाहिए या नहीं? इस टाइम पीरियड में लहसुन खाने से मां और बच्चे की सेहत के लिए कोई नुकसाम तो नहीं? अगर आप भी ऐसा ही सोचती है तो आज हम आपके इसी सवाल का जवाब दे रहें है। 

एक्सपर्ट्स के अनुसार गर्भाव्यस्था के दौरान सिर्फ 1 लहसुन की कली का सेवन करना चाहिए। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल तत्व होते है,जो शरीर का बीमारियों से बचाव रखता है।साथ ही इसमें एलिसिन नामक तत्‍व पाया जाता है जो कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखता है। इसके अलावा प्रेग्‍नेंसी में लहसुन खाने से फंगल और बैक्‍टीरियल इन्‍फेक्‍शन, कोल्‍ड और हाई ब्‍लड प्रेशर जैसी समस्‍याएं होने के चांचिस कम होते है। मगर इसे अधिक मात्रा में लेने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते है प्रेग्‍नेंसी में लहसुन खाने से मिलने वाले फायदे और नुकसान के बारे में...

प्रेग्‍नेंसी में लहसुन खाने के फायदे

 

इन्‍फेक्‍शन का खतरा करें कम

गर्भावस्था के टाइम पीरियड में महिलाओं का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। ऐसे में इंफेक्शन होने का खतरा अधिक रहता है। साथ ही सर्दी-जुकाम होने के चांसिस भी बढ़ते हैं। लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह खराब बैक्टीरिया से लड़कर इसे शरीर में जाने और बढ़ने से रोकता है। साथ ही इसके सेवन से इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है।

प्री-एक्लेम्पसिया

गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर की परिस्थिति होने पर कुछ महिलाओं को यह समस्या होती है। ऐसे में लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

बाल झड़ना रोकेें 

बहुत सी महिलाओं को प्रेग्नेंसी के समय में हेयर फॉल की परेशानी से गुजरना पड़ता है। मगर लहसुन खाने से इस परेशानी से बचा जा सकता है। लहसुन में कई पोषक तत्वों के साथ एलिसिन मौजूद होता है। ऐसे में यह बालों का झड़ना ‌रोकने में मदद करता हैं।

थकान कम करें

इस टाइम पीरियड में थकान होना स्वाभाविक है। इसे दूर करने के लिए लहसुन का सेवन करना फायदेमंद होता है। 

चक्कर की समस्या से दिलाएं राहत

इसे खाने से प्रेग्नेंसी के दौरान आने वाले चक्कर और उल्टी की परेशानी से भी छुटकारा मिलता है।

प्रेग्‍नेंसी में ज्‍यादा लहसुन खाने के नुकसान

- अक्सर खून को पतला करने के लिए लहसुन का सेवन किया जाता है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान इसका ज्यादा सेवन करने से डिलीवरी के समय नॉर्मल से अधिक ब्लीडिंग होती है। साथ ही डिलीवरी चाहे नॉर्मल हो या फिर सिरजेरियन।

- ब्लड क्लॉटिंग की मेडिसिन खाने पर लहसुन का सेवन न करने को कहा जाता है। असल में लहसुन इंसुलिन पर असर करता है जिसे ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद नहीं होता है।

- सभी का शरीर अलग-अलग तरीके से काम करता है। ऐसे में कुछ महिलाओं को ज्यादा मात्रा में लहसुन खाने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इसतरह प्रेग्नेंसी में लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। मगर फिर भी इसे खाने से पहले आप डॉक्टर की सलाह लेने न भूलें। क्योंकि यह सभी के शरीर पर अलग-अलग तरीके से असर करता है। 
 

Content Writer

neetu