एक नहीं कई बीमारियों से रहेंगे दूर, Vegan Diet को  बनाएं रुटीन का हिस्सा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 01, 2022 - 03:28 PM (IST)

वीगन शब्द का नाम आपने कई बार सुना होगा। बहुत से लोग वीगन फूड भी खाना पसंद करते हैं। लोगों को वीगन फूड के प्रति जागरुक करने के लिए 1 नवंबर को वर्ल्ड वीगन डे मनाया जाता है। लेकिन बहुत से लोग वीगन फूड और वेजिटेरियन फूड में कंफ्यूज रहते हैं। वेजिटेरियन फूड में पनीर, मक्खन, दूध, दही जैसी चीजों का सेवन किया जाता है। लेकिन वीगन डाइट में सिर्फ सब्जियां, फल और वहीं चीजें खाई जाती हैं जिनमे फाइबर की मात्रा पाई जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं वीगन फूड खाने के फायदे...

नहीं बढे़गा वजन 

वीगन फूड खाने से आपका वजन नहीं बढ़ता। वीगन फूड का सेवन करने वाले लोग संतुलित मात्रा में फल, सब्जियां, साबुत अनाज जैसी चीजों का भी सेवन करते हैं। इन फूड्स में फाइबर की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है जिससे आपका पेट काफी समय तक भरा रहता है और आपको भूख नहीं लगती। यदि आप वजन नियंत्रित रखना चाहते हैं तो इस फूड का सेवन कर सकते हैं। 

शुगर करता है कंट्रोल 

वीगन फूड खाने से आपको शुगर की बीमारी भी नहीं होगी। क्योंकि इन फूड्स में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिससे आपकी शुगर नियंत्रित रहती है। नियमित वीगन फूड्स खाने से शुगर की बीमारी भी नहीं होती। 

बीपी की समस्या करता है दूर 

वीगन फूड बीपी की समस्या को भी दूर रखता है। इसमें पाए जाने वाले इंग्रीडिएंट बीपी को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यदि आपका बीपी हाई होता है तो आप वीगन फूड को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। 

हार्ट के लिए होता है अच्छा 

वीगन फूड हार्ट के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से हार्ट संबंधी बीमारियां नहीं होती। इसके अलावा वीगन फूड आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करता है। 

पाचन संबंधी समस्याएं दूर करे 

अगर आप पेट या फिर पाचन से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो वीगन फूड को अपनी रुटीन का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा काफी अच्छी पाई जाती है। यह पाचन संबंधी दिक्कते दूर करने में मदद करता है। 

 
 

Content Writer

palak