Winter Health: उबालकर सिंघाड़े खाने से शरीर को होंगे ढेरों फायदे

punjabkesari.in Thursday, Dec 07, 2023 - 05:58 PM (IST)

सर्दियों ने दस्तक दे दी है ऐसे में इस मौसम में दुकानों में सिंघाड़ा मिलना शुरु हो जाता है। बहुत से लोग इसे चाव से खाते हैं। सर्दियों में इसे सूपरफूड के तौर पर माना जाता है इसे पोषक तत्वों का पावरहाउस भी माना जाता है क्योंकि इसमें शरीर को मिलने वाले सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सिंघाड़े में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, विटामिन-ई, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, पौटेशियम, मैंग्नीज, कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। बहुत से लोग सिंघाड़ा उबालकर खाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि उबालकर इसका सेवन करने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उबालकर सिंघाड़ा खाने के फायदे.....

वजन घटाने में मिलेगी मदद 

सिंघाड़े में कैलोरी कम, फाइबर, प्रोटीन और कई अन्य जरुरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप इनका सेवन पूर्ण भोजन के तौर पर कर सकते हैं। सिंगाड़े का सेवन करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और आप कैलोरी का सेवन कम करेंगे। साथ ही सिंघाड़ा खाने से आपको अनहेल्दी फूड्स की क्रेविंग भी नहीं होगी, मेटाबॉल्जिम तेज होगा और तेजी से वजन कम करने में भी आपको मदद मिलेगी। 

शरीर रहेगा हाइड्रेटेड 

सिंघाड़े में पानी काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें कूलिंग गुण भी पाए जाते हैं जिससे शरीर में पानी की कमी दूर होती है। इसके अलावा यह हाइड्रेशन को बढ़ावा देने और शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। 

पेट के लिए फायदेमंद 

फाइबर से भरपूर सिंघाड़े पाचन को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। गैस, कब्ज, अपच, उल्टी-दस्त, मतली, ब्लोटिंग आदि को दूर करने में भी यह मदद करता है। यह आपके आंतों की सूजन कम करने और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है।

फ्री रेडिकल्स से होगा बचाव

सिंघाड़ा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें फैरुलिक एसिड, गैल कैटेचिन जैसे कंपाउड्स भी मौजूद होता है जिससे यह शरीर में मौजूद हानिकारक कण और फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी मदद करता है। फ्री रेडिकल्स शरीर में कई सारे खतरनाक रोगों का खतरा भी कम होता है। यह शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को बढ़ाते हैं और इम्यून सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाते हैं। 

त्वचा के लिए फायदेमंद 

उबले हुए सिंघाड़े का सेवन शरीर को नैचुरली डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह शरीर और रक्त में मौजूद गंदगी और हानिकारक पदार्थ भी दूर करता है। यह खून को साफ करने में मदद करता है जिससे त्वचा की कई समस्याएं जैसे कील-मुहांसे, दाग-धब्बे दूर होते हैं और स्किन ग्लोइंग बनती हैं। 

Content Writer

palak