सुबह खाली पेट पान पता खाने से मिलेंगे ढेरों Health Benefits,जानिए इसके फायदे

punjabkesari.in Thursday, Dec 01, 2022 - 04:02 PM (IST)

भारतीय घरों में पान का भी काफी इस्तेमाल किया जाता है। पूजा-पाठ में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है,  इसके अलावा पान देवी-देवताओं को भी चढ़ाया जाता है। पान के पत्तों का सेवन भी किया जाता है। खाली पेट पान का पत्ता खाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन-सी, थायमिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन कैराटीन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। सुबह खाली पेट पान के पत्ते खाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं खाली पेट पान के पत्ते खाने के फायदे...

पाचन करे दुरुस्त 

सुबह खाली पेट पान के पत्ते खान से पाचन दुरुस्त रहता है। यदि आपको पेट से जुड़ी समस्याएं है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। रोज सुबह पान के पत्ते खाने से पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। इसके अलावा पान के पत्ते आंतों को भी स्वस्थ रखते हैं। 

इंफेक्शन से दिलवाए राहत 

पान के पत्तों में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। रोज सुबह खाली पेट पान के पत्ते खाने से आप किसी भी तरह के इंफेक्शन से बच सकते हैं। यह कई तरह के इंफेक्शन दूर करने में मदद करता है। इंफेक्शन वाली जगह पर आप पान के पत्तों से तैयार पेस्ट लगा सकते हैं। इससे आपको दर्द से काफी आराम मिलेगा। 

कब्ज से मिलेगी राहत 

यदि आपको कब्ज की समस्या है तो आप रोज सुबह पान के पत्तों का सेवन भी कर सकते हैं। खाली पेट पान के पत्ते चबाने से गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से भी आराम मिलता है। इसके अलावा पान के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा यदि आपका पेट साफ नहीं होता तो रोज सुबह आप पान के पत्तों से बने रस का सेवन कर सकते हैं। 

जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम 

अगर आपको जोड़ों में दर्द रहता है तो आप पान के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। रोज सुबह पान के पत्ते खाने ने आपको जोड़ों के दर्द से काफी आराम मिलेगा। इन पत्तों में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द से राहत दिलवाने में मदद करते हैं। इसके अलावा गठिया के कारण होने वाली सूजन और दर्द से राहत पाने के लिए भी आप पान के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। 

ओरल हेल्थ रखे स्वस्थ 

पान के पत्तों को ओरल हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। एंटीफंगल गुण से मुंह के बैक्टीरिया नष्ट होते हैं। इसके अलावा कैविटी, प्लाक और दांतों की सड़न जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है। रोज सुबह पान के पत्ते चबाने से आपको मसूड़ों की सूजन से भी आराम मिलेगा। इसके अलावा पान के पत्तों को खाने से दांत के दर्द दूर होता है और इंफेक्शन दूर होता है। माउथ फ्रेशनर के तौर पर आप इसका सेवन कर सकते हैं। 


 

Content Writer

palak