मुलेठी दिलवाएगी कई समस्याओं से आराम, सर्दियों में करें इस जड़ी-बूटी का सेवन

punjabkesari.in Tuesday, Oct 25, 2022 - 06:07 PM (IST)

किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जिनका सेवन  करने से सेहत को बहुत से लाभ मिलते हैं। खासकर अब मौसम में बदलाव होना शुरु हो गया है। बदलते मौसम में कई तरह की बीमारियां होती हैं। जिनमें से एक खांसी भी है। आप इस मौसम में खांसी से राहत पाने के लिए मंहगी दवाईयों की जगह इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुलेठी का सेवन करके आप समस्या से राहत पा सकते हैं। मुलेठी में कैल्शियम, ग्लिसराइजिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबॉयोटिक और प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह आपको सर्दी खांसी और वायरल फ्लू से भी राहत दिलवाती है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदे...

खांसी से मिलेगा आराम 

बदलते मौसम में सबसे पहले गले की समस्या होती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप मुलेठी का सेवन कर सकते हैं। मुलेठी के एक टुकड़े को आप चूसें। इससे आपको खांसी की समस्या से आराम मिलेगा। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व खांसी से छुटकारा दिलवाते हैं। 

हिचकियों से दिलवाए आराम 

कई बार हिचकियां भी नहीं रुक पाती। आप हिचकियों से राहत पाने के लिए मुलेठी के टुकड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुलेठी के एक टुकड़े को मुंह में रखकर चूसें। आप मुलेठी के टुकड़े में शहद लगाकर इसे चूसें। मुलेठी में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुणों से भी समस्या से आराम मिलेगा। 

पेट के लिए फायदेमंद 

कई बार गलत खान-पान के कारण कब्ज, एसिडिटी और पेट संबंधी समस्याएं भी होने लगती हैं। इन सब समस्याओं से राहत पाने के लिए आप मुलेठी की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले ग्लिसराइजिक एसिड गैस्टिक और अल्सर जैसी समस्याओं से भी राहत दिलवाता है। 

वजन होगा कम 

आप वजन कम करने के लिए भी मुलेठी का सेवन कर सकते हैं। शोध के अनुसार, मुलेठी का तेल अधिक वजन वाले लोगों के आंतों में मौजूद एक्सट्रा चर्बी को कम करने में मदद करता है। 

 मुंह के छालों से मिलेगी राहत 

आप मुंह के छाले दूर करने के लिए भी मुलेठी के टुकड़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुलेठी में शहद लगाकर इसे चूसें। इससे आपको छालों से राहत मिलेगी। 

बाल बनेंगे लंबे और घने 

मुलेठी बालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। यदि आपके बाल रुखे और बेजान हैं तो आपको मुलेठी और आंवले से तैयार पाउडर का सेवन कर सकते हैं। मुलेठी और आंवला का पाउडर बराबर मात्रा में पानी में मिलाएं। इन दोनों चीजों से तैयार पानी पिएं। इससे आपकी त्वचा और बाल हैल्दी रहेंगे। 

नोट: मुलेठी का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसका अधिक सेवन करने से समस्या बढ़ भी सकती है। 


 

Content Writer

palak