गर्मियों में पाचन स्वस्थ रखेगी पुदीने की चटनी, रोज खाने से होंगे ढेरों Health Benefits

punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2023 - 10:32 AM (IST)

गर्मी के मौसम में जब कुछ न खाने का दिल हो तो सभी पुदीने की चटनी खाना पसंद करते हैं। इसकी मीठी-मीठी खूशबू सभी को बहुत पसंद आती है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी मानी जाती है। इसमें सोडियम, पौटेशियम. आयरन और विटामिन-सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है और शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है। गर्मी के मौसम में गैस, बदहजमी और जी मिचलाने जैसी समस्याएं बहुत होती हैं ऐसे में आप पुदीने की चटनी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा भी यह शरीर को कई फायदे देती है। तो चलिए आपको बताते हैं पुदीने की चटनी खाने के फायदे...

इम्यूनिटी होगी मजबूत 

पुदीने की चटनी में विटामिन-सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसके अलावा यह कई तरह की बीमारियों से भी बचाव में भी मदद मिलती है। 

दर्दों से भी मिलेगी राहत 

गर्मियों में यदि आपको किसी भी तरह की दर्द होती है तो आप पुदीने की चटनी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से सिरदर्द, मांसपेशियों का दर्द और कमजोरी जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है। पुदीने में पाया जाने वाला आयरन शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। 

पाचन रहेगा स्वस्थ 

पुदीने की चटनी खाने से पेट से संबंधित समस्याओं से भी राहत मिलती है। इसमें पाए जाने वाले फाइट्रोन्यूटिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स खाना पचाने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से अपच जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है। इसके अलावा इस चटनी को खाने से भूख भी अच्छी लगती है और उल्टी की समस्या भी दूर होती है। 

शरीर रहेगा हैल्दी 

गर्मियों में इस चटनी का सेवन करने से शरीर हैल्दी रहता है और वाटर रिटेंशन की समस्या दूर होती है। पुदीने में पाए जाने वाले एंटीइंफ्लेमेटरी गुण शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा इस चटनी का सेवन करने से शरीर भी स्वस्थ रहता है। 

गर्मियों में लू से होगा बचाव 

गर्मियों में बाहर निकलने पर लू लगने की समस्या हो जाती है ऐसे में आप नियमित पुदीने की चटनी का सेवन करके इन सब समस्याओं से राहत पा सकते हैं। इसके अलावा यह चटनी आपके शरीर को भी हैल्दी रखने में मदद करती है। 

नोट: पुदीने की चटनी शरीर के लिए फायदेमंद मानी जाती है परंतु यदि आप किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं या आपको कोई एलर्जी है तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।


 

Content Writer

palak