कैल्शियम से भरपूर मखाना, वजन घटाने से लेकर दिल को रखेगा स्वस्थ

punjabkesari.in Tuesday, Dec 19, 2023 - 10:14 AM (IST)

मखाना एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे कई लोग खाना पसंद करते हैं। कई लोग इसे भूनकर मखाने का सेवन करते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, कार्ब्स और प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा यह ग्लूटेन फ्री होता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल फैट और सोडियम की मात्रा कम मौजूद होती है। मखाना खाने से हड्डियां भी मजबूत बनती हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है। इसका सेवन स्वास्थ्य को और भी कई तरह के फायदे देता है। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए आज आपको बताते हैं मखाने का सेवन करने से स्वास्थ्य को क्या-क्या फायदे होंगे....

हड्डियां भी बनेगी मजबूत 

मखाना में कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से जोड़ों और हड्डियों को दर्द भी दूर रहता है। 

दिल रहेगा स्वस्थ 

मखाने मैग्नीशियम का बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है। मैग्नीशियम हृदय के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह ब्लड प्रेशर और हार्ट बीट को कंट्रोल करने में मदद करता है इसका सेवन करने से  दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। 

पाचन रहेगा स्वस्थ 

मखाना फाइबर का भी बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है इसका सेवन पाचन के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन को स्वस्थ रखने मं मदद करता है और कब्ज को भी दूर करने में भी मदद करता है। 

वजन घटाने में मिलेगी मदद 

इसमें कैलोरी और फैट कम मात्रा में मौजूद होता है। यह प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। ऐसे में यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

कैंसर से होगा बचाव 

मखाना एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्त्रोत माना जाता है ऐसे में यह शरीर को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। फ्री रेडिकल्स सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं जिसके कारण कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। ऐसे में मखाने को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

इन बीमारियां से भी होगा बचाव

मखाने में अन्य पोषक तत्व जैसे पौटेशियम, फॉस्फोरस और विटामिन-बी3 मौजूद होते हैं। ऐसे में यह पोषक तत्व हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में और ब्रेन हेल्थ में सुधार करने में भी मदद करते हैं। 

Content Writer

palak