लोकाट खाने से मिलेंगे कई लाभ, इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग और लिवर भी रहेगा दुरुस्त

punjabkesari.in Thursday, Jan 14, 2021 - 04:32 PM (IST)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हरी सब्जियों के साथ फलों का सेवन करना भी जरूरी होता है। इसके लिए खाने में ऐसे फलों को शामिल करने की जरूरत होती है, जो सभी पोषक तत्वों से भरपूर हो। ऐसे में लोकाट फल के बारे में शायद आप जानते ना होंगे। मगर यह एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक आदि तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ दिल स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...

दिल के लिए फायदे

लोकाट में फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण होते हैं। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है। साथ ही दिल की कोशिकाओं में सूजन होने की परेशानी को दूर करके इसे स्वस्थ रखने में मदद करता है। ऐसे में दिल स्वस्थ रहने के साथ इससे जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कई गुणा कम रहता है। 

लीवर रखे हैल्दी 

लीवर में गड़बड़ी होने पर पीलिया व अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा होता है। ऐसे में लोकाट के पत्तों से तैयार काढ़ा का सेवन करने से लीवर स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। 

आंखों की रोशनी बढ़ाए

इसमें विटामिन-ई, सी होने से आंखों की रोशनी तेज होने में मदद मिलती है। ऐसे में कमजोर आंखों वालों को इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। 

हड्डियां करे मजबूत 

इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होने के साथ कैल्शियम भी भरपूर होता है। ऐसे में इसके सेवन से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। 

वजन रखे कंट्रोल

पोषक तत्वों से भरपूर लोकाट का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में मोटापे से परेशान लोगों को इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। 

इम्यूनिटी बढ़ाए

लोकाट फल में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में सर्दी, खांसी, बुखार व मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है।

मजबूत पाचन तंत्र

इसका सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर तरीके से काम करती है। ऐसे में पेट दर्द, कब्ज, दस्त, एसिडिटी, सूजन की परेशानी से राहत मिलती है। इसके अलावा इसके पत्तों को पानी में उबाल कर तैयार काढ़ा पीने से जीमचलाना, उल्दी आने की परेशानी में फायदा मिलता है। 
 

 

Content Writer

neetu