डायबिटीक रोगियों के लिए वरदान है अमरुद, कंट्रोल में रहेगा Blood Sugar

punjabkesari.in Tuesday, Oct 11, 2022 - 06:27 PM (IST)

गलत खान-पान और बिगड़ते लाइफस्टाइल के कारण शरीर कई तरह की बीमारियों से घिर रहा है। जिसमें से एक बीमारी डायबिटीज भी है। कई लोग आज के समय में इस खतरनाक बीमारी का शिकार हो रहे हैं। इस बीमारी से राहत पाने के लिए आपको अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान देना होगा। अमरुद का सेवन आप अपने डायबिटीज की समस्या से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। अमरुद में विटामिन-सी, विटामिन-बी, विटामिन-ए और फास्फोरस काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अमरुद के साथ-साथ अमरुद की पत्तियों का सेवन भी शुगर के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। तो चलिए आपको बताते हैं अमरुद से होने वाले फायदों के बारे में...

डायबिटीक रोगियों के लिए वरदान है अमरुद 

डायबिटीक मरीजों को उन चीजों का सेवन करना चाहिए, जिसमें मीठा की मात्रा न के बराबर पाई जाती है। इसके चलते अमरुद डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अमरुद का सेवन आप छिलके के साथ करते हैं लेकिन एक शोध के अनुसार, आप अमरुद के छिलके उतारकर यदि इसका सेवन करते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहेगा। 

शरीर में बढ़ती है इंसुलिन की मात्रा 

अमरुद का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन की मात्रा भी नियंत्रित रहती है। अमरुद में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। फाइबर ग्लूकोज के स्तर को संतुलित करने में सहायता करता है। अमरुद का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए इसलिए फायदेमंद है क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ही कम होता है। धीरे-धीरे यह शरीर में जाना है जिसके कारण ग्लूकोज का स्तर भी शरीर में ज्यादा जल्दी नहीं बढ़ता। इसलिए अमरुद डायबिटीक रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। 

अमरुद की पत्तियों का सेवन 

सिर्फ अमरुद ही नहीं डायबिटीज के रोगी इसकी पत्तियों से बनी चाय का भी सेवन कर सकते हैं। इससे बनी चाय पीने से इंसुलिन का स्तर नियंत्रित रहता है। 


 

Content Writer

palak