लहसुन के फायदे: कच्चा खाएं या फिर पिएं रस, मिलेंगे ढेरों लाभ

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2020 - 10:58 AM (IST)

छोटी-छोटी कलियोंं वाला लहसुन खाने से शरीर को अनेक लाभ मिलते हैं। ज्यादातर लोग इसका सेवन खाना बनाते वक्त करते हैं। मगर सब्जी में तड़का लगाकर खाने के साथ साथ आप इसे कच्चा या भूनकर भी खा सकते हैं। कुछ लोग लहसुन का आचार खाना भी पसंद करते है, जो आम और अन्य खट्टे-मीठे आचारों से सेहत के लिए काफी लाभदायक है। सुबह खाली पेट लहसुन खाने के तो आपने कई फायदे सुनें होंगे मगर कुछ हेल्थ प्रॉब्लमस के चलते इसे रात के वक्त खाना भी फायदेमंद बताया गया है।

 

ऐलोपैथिक डॉक्टर्स की सलाह

अक्सर देखा जाता है कि देसी नुस्खों की सलाह आयुर्वेदिक डॉक्टरों द्वारा दी जाती है, मगर लहसुन का सेवन करने की सलाह कई ऐलोपैथी के डॉक्टर्स भी देते हैं। वजह भारत के साथ-साथ विदेशों में भी लहसुन का सेवन खूब किया जाता है। लहसुन में सेलेनियम नाम का जरूरी तत्व पाया जाता है, जो आपको इंफर्टिलिटी से बचाता है। साथ ही इसके सेवन से आपको मुंह की दुर्गंध से राहत मिलती है।

कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन

सेलेनियम के अलावा लहसुन में कार्बस और प्रोटीन पाया जाता है। जो आपके फिट एंड एक्टिव रखने में मदद करता है।

महिलाओं के लिए फायदेमंद

औरतों में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए लहसुन का सेवन करना बहुत जरूरी है। कैल्शियम के साथ-साथ इसमें एलिसिन नामक फैट बर्निंग पदार्थ पाया जाता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह 2 कलियां लहसुन की सुबह खाली पेट खाएं। यह आपके मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाकर पेट संबंधित परेशानियों से भी आपको बचाता है।

दांत दर्द में राहत

भुने हुए लहसुन को दर्द करते दांत के ऊपर रखने से दर्द में राहत मिलती है। आप चाहें तो इसे कच्चा भी दांत पर रगड़ सकते हैं। लहसुन के एंटी-बैक्टीरियल गुण दांतों पर जमे जर्मस को खत्म करने की शक्ति रखते हैं।

नसों की झनझनाहट

कुछ लोगों को काम करते या फिर चलते फिरते नसों में झनझनाहट महसूस होती है। इसकी वजह नसों का कमजोर होना हो सकता है। सुबह खाली पेट लहसुन की 2 कलियां खाने से आप नसों की इस परेशानी से राहत पा सकते हैं।

कैंसर से बचाव

लहसुन के एंटी बैक्टीरियल गुण इतने शक्तिशाली होते हैं कि यह आपका बचाव कैंसर जैसी बीमारी से भी करते हैं। पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर और औरतों में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या को लहसुन के निरंतर सेवन से रोका जा सकता है।

ब्लड क्लॉटिंग

आजकल बहुत से लोगों को ब्लड क्लॉटिंग यानि शरीर में खून जम जाने की समस्या आ रही है। लहसुन ब्लड क्लॉटिंग को रोकता है और खून को पतला करके शरीर में इसके दौरे को सुचारु ढंग से चलाता है।

गर्भावस्था में फायदेमंद

लहसुन का सेवन करने से प्रेगनेंट महिला और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों को लाभ पहुंचता है। प्रेेगनेंसी के दौरान लहसुन का सेवन करने से महिला के शरीर में टी-सेल्स, फैगोसाइट्स, लिंफोसाइट्स आदि प्रतिरोधी तत्व बढ़ते हैं। जिससे बच्चे को जन्म देने वाली मां को शारीरिक कमजोरी कम महसूस होती है।

लहसुन का रस भी है फायदेमंद

 

दमे के रोगी

लहसुन के रस की 10 बूंदे लेकर उसमें दो चम्मच शहद मिलाकर दमा रोगियों को हर रोज पीना चाहिए। इससे उन्हें खुलकर सांस लेने में आसानी होगी।

ग्ला खराब

ग्ले खराब में लहसुन के रस का 1 चम्मच गुनगुने या थोड़े अधिक गर्म पानी में डालकर पीने व उस पानी से गर्रारे करने से ग्ले दर्द में काफी राहत मिलती है। ऐसा करने से ग्ले में मौजूद जर्मस भी समाप्त होते है, जो कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए बेहद लाभकारी है।

मुहांसों से छुटकारा

लहसुन का रस निकालकर चेहरे पर लगाने से पिंप्लस, डेड स्किन और ड्राई स्किन से राहत मिलती है। आप चाहें तो खून निकलते पिंपल्स पर लहसुन का पेस्ट बनाकर भी लगा सकते हैं। पेस्ट हमेशा ताजा होना चाहिए, लहसुन का पेस्ट बनाकर रखने से उसके जरूरी तत्व नष्ट होने लगते हैं।

बालों की ग्रोथ

झड़ते-टूटते बालों की समस्या के लिए लहसुन का जूस रामबाण इलाज है। यहां तक कि जिनके सिर में पैच पड़ चुके है, यानि गंजापन आ चुका है, उड़ चुके बालों वाली जगह पर लहसुन का जूस लगाने से 2 से 3 महीने के भीतर बाल फिर से उग सकते हैं। ऐसा आपको हफ्ते में 2 से 3 बार करना है। गरी के तेल में लहसुन का जूस मिलाकर लगाने से भी टूटते बालों की समस्या हल होती है। 

Content Writer

Harpreet