इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर दिल संबंधी बीमारियों का जोखिम कम करेगी चेरी, जानिए इसे खाने के फायदे

punjabkesari.in Sunday, Mar 12, 2023 - 02:00 PM (IST)

स्वाद से भरी चेरी बहुत से लोगों की पसंद होती है। कई लोग इसका सेवन ऐसे ही कर लेते हैं तो कई चेरी का जूस या शेक बनाकर पीना पसंद करते हैं। खाने में जबरदस्त लगने वाली चेरी स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, बी6, कैल्शियम, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स, पौटेशियम, मैंग्नीज, कॉपर, फॉस्फोरस, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है। तो चलिए आपको बताते हैं इसे खाने के फायदे के बारे में... 

इम्यूनिटी होगी बूस्ट 

चेरी खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से बचाने में भी सहायता करते हैं। इसके अलावा चेरी में विटामिन-सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में चेरी का सेवन करके आप कई तरह के रोगों से बच सकते हैं। 

वजन करेगी कम 

यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो चेरी को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। यह शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट कम करने में सहायता करती है। इसके अलावा इसमें एंटीओबेसिटी गुण पाए जाते हैं जो वजन कम करने में मदद करते हैं। चेरी में पाया जाने वाला फाइबर आपका पाचन स्वस्थ रखता है जिससे आप मोटापे से भी दूर रहते हैं। 

अच्छी आएगी नींद 

यदि आपको रात में अच्छी नींद नहीं आती तो भी आप चेरी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह आपको अच्छी नींद लाने में मदद करेगी। इसमें मेलाटोनिन और एंथोसायनिन पाया जाता है जो नींद की गुणवत्ता सुधारने में मदद करता है। 

हैल्दी हार्ट 

हैल्दी हार्ट के लिए भी चेरी बहुत ही फायदेमंद रहती है। इसमें पोटेशियम पाया जाता है जो शरीर में से एक्स्ट्रा सोडियम बाहर निकालने में सहायता करता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है। ऐसे में इसका सेवन करके आप दिल संबंधी बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं। 

याददाश्त होगी मजबूत 

चेरी को एंथोसायनिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। इसमें फ्लोवोनॉयड्स की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है जो दिमाग के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। यदि आपको चीजें भूल जाती हैं तो आप चेरी का सेवन करके याददाश्त बढ़ा सकते हैं। 

अर्थराइटिस में होती है फायदेमंद 

गठिया और अर्थराइटिस रोग के लिए भी चेरी बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है इसमें पाए जाने वाले एंटीइंफ्लेमेटरी गुण हड्डियों और जोड़ों का दर्द कम करने में मदद करती है। इसका सेवन करने से जोड़ों में सूजन की समस्या भी दूर होती है। इसके अलावा चेरी खाने से यूरिक एसिड का बढ़ा हुआ स्तर भी कम होता है। 


 

Content Writer

palak