कई रोगों का रामबाण इलाज है पान का पत्ता, जानिए इसका सेवन करने के फायदे

punjabkesari.in Tuesday, Dec 20, 2022 - 06:33 PM (IST)

भारतीय लोगों में से बहुत से लोग पान का सेवन करते हैं। पान खाना एक बुरी आदत भी माना जाता है लेकिन इसे खाने के कुछ फायदे भी हैं। बहुत से लोग अपने मेहमानों को पान का सेवन करवाते हैं। इसकी पत्तियां थोड़ी कड़वी होती हैं लेकिन इसकी पत्तियों का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। पत्तियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। पान के पत्ते में टैनिन, प्रोपेन, एल्केलॉयड और फिनाइल जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। पान के पत्तों का सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

मुंह की दुर्गंध होती है दूर 

भोजन के बाद थोड़ी मात्रा में पान के पत्तों का सेवन करने से आंतें स्वस्थ रहती हैं। इसके अलावा सांसों की दुर्गंध, मुंह की दुर्गंध, दांतों के दर्द, मसूड़ों के दर्द, सूजन और मुंह के इंफेक्शन जैसी समस्याएं भी दूर होती है। 

पान में मौजूद गुण 

पान स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें एंटीकैंसर, एंटीऑक्सीडेंट्, एंटीएलर्जिक, एंटीफंगल, एंटीडायबिटीक, एंटीमाइक्रोबियल जैसे गुण पाए जाते हैं। 

खाने के बाद करें सेवन 

आयुर्वेद के अनुसार, यदि आप भोजन करने के बाद पान के पत्ते चबाते हैं तो इससे आपकी पाचन क्रिया आसान होती है। पान पाचक रसों के स्नाव को बढ़ाता है। इसके अलावा पेट की सूजन, कब्ज, आंतों से संबंधी समस्याओं से भी आपको राहत मिलेगी। 

न खाएं ज्यादा पान 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्यादा पान खाने से मुंह का कैंसर कम होता है। इसक अलावा आपको पान चबाने से एलर्जी भी हो सकती है। मीठे पान आपके मसूड़ों में जलन भी पैदा कर सकता है। यदि आप पान ज्यादा मात्रा में खाते हैं तो इससे आपके जबड़े सख्त हो सकते हैं। 

सांस लेने में हो सकती है तकलीफ 

पान कैफीन और तंबाकू के प्रयोग के जैसा ही प्रभाव आपके शरीर में पैदा कर सकता है जिसके कारण आपको उल्टी, दस्त, मसूड़ों में समस्याएं, सीने में दर्द, दिल की धड़कन का असामान्य होना, ब्लड प्रेशर बढ़ना, सांस लेने में तकलीफ, कोमा और मृ्त्यु जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

दिन में खाएं एक पान 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, आप दिन में एक पान का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। इससे आपके पेट का पीएच स्तर बढ़ता और भूख भी बढ़ती है। 

कंट्रोल करता है ब्लड शुगर 

पान का पत्ते में औषधीय गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर के इलाज में मदद करती है। मान्यताओं के अनुसार, पान में पाए जाने वाले तत्व रक्त में मौजूद शुगर के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। डायबिटीज के रोगी पान के पत्ते का सेवन कर सकते हैं। 

हाई ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल 

पान में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीकैंसर और एंटीडायबिटीक गुण पाए जाते हैं जो बढ़ते ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। 


 

Content Writer

palak