बवासीर रोगियों के लिए रामबाण इलाज है केला, इन 4 चीजों के साथ मिलाकर खाएं

punjabkesari.in Saturday, Sep 03, 2022 - 03:11 PM (IST)

गलत खान-पान के कारण कई लोगों को पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं में से एक बवासीर भी है। पाचन तंत्र का संबंध शरीर में मौजूद मेटाबॉल्जिम से होता है। पाचन अनियंत्रित होने के कारण बवासीर भी हो सकती है। आप इस समस्या से राहत पाने के लिए घरेलु नुस्खों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, बवासीर के मरीजों के लिए केला बहुत ही फायदेमंद होता है। यह आपको बवासीर की कई समस्याओं से राहत दिलवा सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप केले का सेवन बवासीर से बचने के लिए कर सकते हैं...

कैसे बवासीर के मरीजों के लिए केला लाभदायक है?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, केला एक तरह का प्राकृतिक लैक्टिव होता है। यह कब्ज का इलाज करने में सहायता करता है। आप बवासीर में मल त्यागने से संबंधित समस्याएं जैसे- मल त्यागने के दौरान बैचेनी, दर्द या रक्त से बचने के लिए केले का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से आपका काफी आराम मिलेगा। यह आपके मल त्यागने की समस्याओं को भी कम करता है और आपके मल को भी सॉफ्ट करने में मदद करता है। 

केले में पाए जाने वाले पोषक तत्व 

केले में चीनी पाई जाती है। इसका सेवन करने से बवासीर के रोगियों को काफी आराम मिलता है। यह गुर्दे के आसपास की सूजन, दर्द वाली नसों में भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाई जाने वाली चीनी में एंटीबायोटिक गुण होते हैं यह गुण बैक्टीरिया का विकास रोककर इंफेक्शन वाली जगह को ठीक करने में सहायता करते हैं। यह कोशिकाओं में से पानी निकालकर सूजन कम करने में भी सहायता करता है। परंतु आप कच्चे केले का सेवन बिल्कुल भी न करें। इससे कब्ज की समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। अपने शरीर को भी हाइड्रेटेड रखें। हाइड्रेटेड रहने से भी कब्ज की समस्या नहीं होगी। 

इन चीजों के साथ मिलाकर खाएं केला 

बवासीर की समस्या से राहत पाने के लिए आप केले का सेवन कई तरीकों के साथ कर सकते हैं। 

दूध के साथ केला 

आप दूध के साथ केले का सेवन कर सकते हैं। केले के साथ दूध खाने से आपको बवासीर से संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप केले का शेक बनाकर या फिर दूध के साथ केला खा सकते हैं। 

घी के साथ केला 

केला आप घी के साथ भी खा सकते हैं। घी के साथ केला खाने से आपको मल त्यागने के कारण होने वाली समस्याओं से भी राहत मिलेगी। केले को आप छिलकर मैश कर लें। मैश करके इसमें थोड़ा सा घी और शहद मिलाएं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। 

शहद के साथ केला 

आप केले का सेवन शहद के साथ कर सकते हैं। शहद में पाए जाने वाले एंटीइंफ्लेमेटरी गुण सूजन कम करने में सहायता करते हैं। दोनों चीजों को मिलाकर खाने से आपको काफी लाभ मिलेगा। 

ओट्स के साथ केला 

बवासीर के रोगियों के लिए ओट्स का सेवन भी बहुत ही फायदेमंद होता है। आप केले के साथ ओट्स मिलाकर खाएं। यह दोनों चीजें आपके लिए बहुत ही लाभदायक होंगी। 

Content Writer

palak