रोज खा लिए 2 आंवले तो नहीं होगी कोई बीमारी, जानिए इसके Health Benefits

punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2022 - 05:15 PM (IST)

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए स्वस्थ खान-पान बहुत ही जरुरी होता है। इस दौरान इम्यूनिटी बहुत ही कमजोर हो जाती है। इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए आप आंवले का सेवन कर सकते हैं। सर्दियों में इसका सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं यह इम्यूनिटी मजबूत करने के अलावा बालों को भी हैल्दी रखने में मदद करता है। सर्दियों में इसका सेवन करने से आप कई बीमारियों से राहत पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में...

शरीर को करे डिटॉक्स 

सर्दियों में आंवले के सेवन करके आप बॉडी को डिटॉक्स कर सकते हैं। यह आपके शरीर में से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। नियमित आंवला खाकर आप मौसमी बीमारियों से भी दूर रह सकते हैं। इसके अलावा मौसमी बीमारियों के लिए भी आंवला बहुत ही गुणकारी माना जाता है। 

वायरल बीमारियों से करे बचाव 

आंवले में विटामिन-सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन करके आप वायरल बीमरायों से बच सकते हैं। खासकर सर्दी के मौसम में वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आप इन बीमारियों से बचने के लिए आंवले का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका मेटाबॉल्जिम स्तर तेज होता है और बैक्टीरियल बीमारियों से लड़ने में भी सहायता मिलती है। 

कब्ज करे दूर 

आंवले के सेवन करके आप कब्ज जैसी समस्या से राहत पा सकते हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में यह समस्या बढ़ सकती है ऐसे में आप आंवले का सेवन करके आप अपना पाचन तंत्र स्वस्थ रख सकते हैं। 

इम्यूनिटी करे मजबूत 

सर्दियों में मौसमी बीमारियां का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आप आंवले का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन-सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा किसी भी तरह की वायरल बीमारियों से भी आंवला लड़ने में मदद करता है। सर्दी में इसका सेवन करने से आप सर्दी से भी बच सकते हैं। 

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद 

आंवला त्वचा और बालों के लिए भी वरदान है। सर्दियों में बाल ड्राई और डैंड्रफ की समस्या होने लगती है। ऐसे में आप आंवले को अपनी रुटीन में शामिल कर सकते हैं। इससे आपके बाल भी मजबूत होंगे और स्किन पर एजिंग की निशानों से भी राहत मिलती है। 

नोट: यदि आपको आंवले से किसी भी तरह की एलर्जी है तो हैल्थ एक्सपर्ट्स से पूछ कर ही इसका सेवन करें। 

Content Writer

palak