रोजाना पीएं गोलगप्‍पे का पानी, पेट के ये 5 रोग होंगे दूर

punjabkesari.in Friday, Jun 22, 2018 - 06:15 PM (IST)

गोलगप्पे तो खाना सभी बहुत पसंद करते हैं। इसे देखते ही सभी के मुंह में पानी आने लगता है। क्या आप जानते हैं गोलगप्पे का पानी पीने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इस पानी को पीने से पेट के कई रोगों से राहत मिलती है क्योंकि इसे बनाने के लिए पुदीने के पत्तों, हरे धनिए, हरी मिर्च, जीरा, हींग, काला नमक, सोंठ और नींबू आदि चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो कि सभी औषधीय गुणों से भरपूर है। आइए जानिए गोलगप्पे का पानी पीने से पेट के किन-किन रोगों से राहत मिलती है। 

1. हाजमा रखें ठीक
कई हैवी खाना खाने से पेट भारी-भारी रहता है और इसे पचाना मुश्किल होता है। ऐसे में गोलगप्पे का पानी पीएं। इसे पीने से पाचन क्रिया दुरूस्त होती है और खाना आसानी से पच जाता है। इसके अलावा कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

2. पेट की गैस से मिलें राहत
कुछ लोग गलत खान-पान के कारण पेट गैस की समस्या से परेशान रहते हैं और गैस के कारण उनका पेट फूला रहता है। इससे छुटकारा पाने के लिए गोलगप्पे का पानी काफी फायदेमंद है। 

3. खट्टे डकार से मिलें छुटकारा 
कई बार तला-भुना या फिर स्वाद-स्वाद में ज्यादा भोजन खा लेने से खट्टे डकार आने लगते हैं। जिसके कारण बहुत गंदा महसूस होता है। खट्टे डकार से छुटकारा पाने के लिए पुदीने वाला गोलगप्पे का पानी पीएं। 

4. पेट दर्द 
ज्यादा या अनहैल्दी खाना खाने से पेट दर्द की समस्या होने लगती है। इस तरह की मुश्किल होने पर गोलगप्पे वाला पानी पीएं। इससे आपको काफी हद तक फायदा मिलेगा। 

5. वजन घटाने में करें मदद
आज के समय बहुत से लोग मोटापे के कारण परेशान है। वे वजन घटाने के लिए डाइटिंग, व्यायाम क्या कुछ करते हैं। ऐसे में मोटापा घटाने के लिए रोजाना खाना खाने से 10-15 मिनट पहले   गोलगप्पे का पानी पीएं। 
 
 

Punjab Kesari