डॉक्टर भी देते है इन Red Foods को खाने की सलाह

punjabkesari.in Saturday, Apr 15, 2017 - 06:12 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत): खाने-पीने की चीजों को रंग अलग-अलग होता है। ऐसे ही सब्जियों में लाल रंग रंग भी शामिल होता है। ऐसा माना जाता है कि लाल रंग के फूड्स में लाइकोपिन, पोटैशियम, विटामिन्स, नाइट्रेट्स, सिलिकॉन, ऑलिक एसिड की मात्रा काफी होती है, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाएं रखते है। आज हम आपको इन्हीं लाल रंग के फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन डॉक्टर्स भी करने के लिए कहते है। 


1. टमाटर 

टमाटर का इस्तेमाल सभी करते हैं। इसमें फाइबर्स, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते है, जो डाइजेशन को ठीक रखते है। साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाते है। इसलिए अपनी डाइट में टमाटर को जरूर शामिल करें। 

2. तरबूज 

गर्मियों का फल तरबूज खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है। साथ ही इसमें लाइकोपिन, पोटैशियम, विटामिन सी होते हैं। यह गुण मोटापा घटाने में मदद करता है और कमजोरी को दूर रखते है। 

3. बीटरूट

 

बीटरूट को चकुंदर भी कहा जाता है। चकुंदर में नाइट्रेट्स, सिलिकॉन, ऑलिक एसिड होता है, शरीर में पहुंचकर ब्लड सर्कुलेशन को सही तरीके चालू रखता है। साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाता है। 

4. अनार 

अनार में भरपूर आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई होता है। अनार का सेवन करने से स्किन पर ग्लो और बालों में शाइन आती है। इसके अलावा इससे खून की कमी भी पूरी हो जाती है। 

5. सेब 

सेब में फ्लेवोनॉइट्स, फाइबर्स और विटामिन बी6 की मात्रा होती है, जो दिमाग की ताकत को बढ़ाते है और डाइजेशन को इम्प्रूव करने का काम करते है। 

6. लाल मिर्च 

लाल मिर्च में कैप्लिसिन, मैग्नीशियम और आयरन काफी होता है। इनका सेवन करने दिल की कई बीमारियां दूर होती है। इसके अलावा खून की कमी भी पूरी होती है। 

Punjab Kesari