बारिश के मौसम में दही खाना चाहिए या नही

punjabkesari.in Sunday, Aug 19, 2018 - 03:40 PM (IST)

दही खाने के फायदे  : बारिश के मौसम में फूड प्वाइजनिंग होने का खतरा रहता है। यही वजह है कि अधिकतर लोग अपने खान-पान का बहुत ध्यान रखते हैं। वह अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि इस मौसम में दही खाना चाहिए की नहीं। अगर आप भी सोचते हैं कि इन दिनों में दही नही खाना चाहिए तो यह आपकी गलतफहमी है। मगर बारिश के मौसम में रात के समय में दही खाने से बचें। केवल दिन के समय ही दही का सेवन करें। डायरिया और फूड प्वॉइजनिंग के मरीजों के लिए दही का सेवन बेहतर है। इसके अलावा भी दही खाने से फायदे होते हैं। 

 

1. पाचन शक्ति बढ़ाएं
रोजाना दही का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसके साथ ही दही पेट में होने वाले इंफैक्शन से भी बचाता है। जिन लोगों को भूख नहीं लगती उनको दहीं खाना चाहिए। दिन में सिर्फ 1 कटोरी दही खाने से पेट से संबंधित सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

 

 

2. मुंह के छालों में राहत


अक्सर गर्मियों के मौसम में मुंह में छाले हो जाते हैं। इन छालों से राहत पाने के लिए दही और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर खाने से फायदा होगा। आप चाहें तो दही की मलाई भी छालों पर लगा सकते हैं।

 

 

3. सेहतमंद दिल
दही में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत कम होती है। इससे ब्लड प्रेशर ठीक रहता है। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना दही का सेवन करना शुरू करें। दही खाने से हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दे की बीमारियां नहीं होती।

 

4. मोटापा करें कम


जल्दी से वजन कम करना चाहते हैं तो दही का सेवन करें। इसमें कैल्शियम पाया जाता है जो शरीर में फालतू चर्बी को नहीं बढ़ने देता। यही कारण है कि डॉक्टर भी मोटे लोगों को दही खाने के लिए कहते हैं। 

 

5. दांतों और हड्डियों को मजबूती 
दही का सेवन दांतों और हड्डियों के लिए भी अच्छा होता है। यूं तो शरीर के लिए सारे ही डेयरी प्रॉडक्ट्स अच्छे होते हैं लेकिन दही में कैल्शियम और फास्फोरस की उच्च मात्रा होती है जो दांतों और हड्डियों के लिए अच्छा होता है। 


 

Content Writer

Nisha thakur