आंखों की रोशनी होगी तेज, जोड़ों का दर्द होगा गायब, जानिए अरबी के पत्तों के लाजवाब गुण

punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2020 - 05:25 PM (IST)

अरबी को तो अक्सर आपने खाया ही होगा। मगर इसके पत्तेे भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। जी हां, अरबी के पत्तों में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होने के साथ ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसे पकौड़े, सब्जी, सलाद या पानी तैयार कर डाइट में शामिल किया जा सकता हैं। तो चलिए आज हम आपको अरबी के औषधीय गुणों से भरपूर अरबी के पत्तों से मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं। मगर उससे पहले जानते हैं, इससे सब्जी बनाने का तरीका...

PunjabKesari

सामग्री

अरबी के पत्ते
लहसुन के पेस्ट- 2 चम्मच 
सरसों का पेस्ट- 2 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच 
जीरा पाउडर- 1/4 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच 
नमक- स्वादानुसार 
नीबू का रस- 2 चम्मच 
बेसन- 2 चम्मच 
मेथी के दाने- 1/4 चम्मच 
तेजपता- 2 
धनिया पत्ता- 1 चम्मच 
तेल- आवश्यकतानुसार 

PunjabKesari

विधि

सबसे पहले अरबी के पत्तों को धोकर साफ कर लें। 
अब पत्तों के रोल तैयार करें।
फिर एक कटोरी में बेसन और नमक मिलाकर पेस्ट तैयार करेें। 
 तैयार घोल को पत्तों के रोल पर लगाएं। 
अब इसे तेल में तल लें। 
अब एक पैन में तेल गर्म कर तेजपत्ता, मेथी के दाने डालकर भूनें ।
तैयार मसाले में पानी और तले हुए पीस डालकर धीमी आंच कर पकाएं। 
अब नींबू का रस और धनिया मिलाएं और गैस बंद कर दें। 
लीजिए आपकी अरबी की सब्जी बन कर तैयार है। 
इसे चावल या रोटी के साथ खाने का मजा लें। 

तो चलिए अब जानते हैं इसे खाने से मिलने वाले फायदों के बारे में...

आंखों की रोशनी बढ़ाएं

आंखों की रोशनी को बरकरार रखने के लिए डाइट में अरबी के पत्तों को शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें विटामिन- ए भारी मात्रा में होने से आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ इससे जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम होता है। 

जोड़ों का दर्द

अरबी के पत्तों में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में इसके पत्तों से तैयार डिश को खाने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। ऐसे में जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है। 

ब्लड प्रेशर

ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी डाइट में अरबी के पत्तों को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

तनाव 

एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुणों से भरपूर अरबी के पत्तों का सेवन करने से तनाव कम होने में भी मदद मिलती है।

भूख बढ़ाएं

भूख न लगने की परेशानी में शरीर कमजोर होने लगता है। साथ ही बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी बढता है। ऐसे में अरबी के पत्तों से तैयार सब्जी, पकौड़े या इसका पानी का सेवन करना चाहिए। इससे भूख बढ़ने के साथ इम्यूनिटी स्ट्रांग होने में मदद मिलती है। 

मां के स्तनों का दूध बढ़ाएं

नवजात शिशु के लिए मां का दूध संपूर्ण आहार होता है। मगर बहुत- सी महिलाओं के स्तनों में दूध की कमी होती है। ऐसे में इन्हें अपनी डाइट में अरबी के पत्तों को शामिल करना चाहिए। इससे दूध बढ़ने के साथ अंदर से ताकत भी मिलती है। 

बेहतर पाचन तंत्र 

अरबी के पत्तों से तैयार पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही कब्ज, एसिडिटी, पेट दर्द आदि परेशानियों से राहत मिलती है। इसका पानी तैयार करने के लिए एक पैन में पानी और अरबी के पत्तों को डंठल के साथ उबालें। फिर इस पानी में थोड़ा- सा देसी घी डालकर मिलाएं। तैयार पानी को छान कर तीन में 2 बार पीएं। लगातार 3 दिन इसे पीने से फायदा नजर आने लगेगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static