दूध मे भिगोकर खाएं चियासीड्स, याददाश्त बढ़ने के साथ खून की कमी होगी पूरी

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2020 - 01:44 PM (IST)

चियासीड्स में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण होते है। इसका रोजाना सेवन करने से शरीर को सभी पोषक तत्व मिलते है। बीमारियों से बचाव रहने के साथ शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। इसको रोजाना दूध में भिगो कर पीना फायदेमंद होता है। यह हड्डियों को मजबूत करने के साथ शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। ऐसे में इसे अपनी डाइट में शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। आइए जानते है चियासीड्स के सेवन से शरीर को मिलने वाले अन्य फायदों के बारे में...

​एनीमिया से बचाए 

इस परेशानी से मुख्य रूप से औरते खासकर गर्भवती महिला परेशान रहती है। यह खून की कमी की ऐसी अवस्था है जिसे सय रहते पूरा करना बेहद जरूरी होता है। आमतौर पर सही और अनियमित खान-पान से शरीर में खून की कमी होती है। इससे बचने के लिए खाने में आयरन भारी मात्रा में लेने की सलाह दी जाती है। ऐसे में चियासीड्स में आयरमन भारी मात्रा में होने से इस अनाज का सेवन करने से खून की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है।

मजबूत ​हड्डियों  के लिए

कैल्शियम से भरपूर इस अनाज का सेवन करने से शरीर को सही मात्रा में कैल्शियम मिलता है। इसे दूध मे मिक्स कर सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। यह अंदर से स्ट्रांग हो शरीर को फिट एंट फाइन रखने में मदद करता है। 

​प्रोटीन की कमी करें पूरा

जिम जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होताी है। ऐसे में चिया सीड्स का सेवन करना बेस्ट माना जाता है। यह प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत होने से शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होती है। इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। साथ ही नई मसल्स का निर्माण करने मे मदद मिलती है।  इसलिए सही मात्रा में प्रोटीन लेने और इसकी कमी को पूरा करने के लिए चियासीड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। 

​त्वचा की परेशानियां करें दूर

इसमें कैल्शियम, विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-एजिंग गुण होते है। इसलिए इस अना को खाने से स्किन संबंधी परेशावनियों से छुटकारा मिलता है। त्वचा संबंधी रोग लगने के बचाव रहता है। स्किन पोषित होती है। साथ ही साफ, निखरी और ग्लोइंग होने के साथ जवां नजर आती है। 

​स्मरण शक्ति बढ़ाएं

आज कल बहुत से लोगों को स्मरण शक्ति कमजोर होने की परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। इसके पीछे का मुख्य कारण खान-पीने की चीजों में गलत आदतें है। इसके साथ ही धूम्रपान, शराब आदि का सेवन करना,  पौष्टिक चीजों का सही मात्रा में  सेवन ना करना दिमाग को कमजोर करता है। ऐसे में याददाश्त कम होने लगती है। इससे बचने के लिए चियासीडस को खाना बेस्ट ऑप्शन है। यह मेमोरी पॉवर को बूस्ट करने में मदद मिलती है। इसलिए इसका नियमित रूप से सेवन करें। 

​​वजन घटाएं

जो लोग अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं। उन्हें रोजाना इसका सेवन करना चाहिए। यह लंबे समय तक नहीं पचता। ऐसे में भूख कंट्रोेल में रहती है और वजन बढ़ने के चांसिस कम रहते है। इसके साथ ही इसका रोजाना सेवन करने से टाइप 2 डाइबिटीज होने का खतरा कम रहता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत 

इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होने में मदद मिलती है। फाइबर की मात्रा अधिक होने से यह पाचन क्रिया को सक्रिय रूप से चलाने के साथ पीरे पाचन तंत्र प्रणाली को सुचारू रूप से चलाने को प्रेरित करता है। ऐसे में पेट स्वस्थ रहने से पेट दर्द, एसिडिटी, कब्ज, अल्सर आदि की परेशानी से राहत मिलती है। 

बालों के लिए फायदेमंद

सेहत के साथ-साथ बालों के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी अधिक मात्रा में होने से बालों को पोषण मिलता है बाल  स्वस्थ होने के साथ घने, लंबे, मुलायम और डैंड्रफ फ्री होते है। 

Content Writer

neetu