अजवाइन रखेगी आपको कई बीमारियों से दूर,जाने कैसे

punjabkesari.in Tuesday, Feb 21, 2017 - 12:32 PM (IST)

Ajwain In Hindi:  अजवाइन का इस्तेमाल मसाले के रूप में हर रसोई में किया जाता है। दादी-नानी के नुस्खे में पेट दर्द होने पर अजवाइन (Ajwain) की फक्की मार लेने की सलाह दी जाती है। यह खाने का स्वाद तो बढ़ाती ही है साथ ही सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करती है। अजवाइन का चूर्ण बनाकर खाने से पाचन क्रिया दुरूस्त रहती है। 

अजवाइन के फायदे (Ajwain Ke Fayde)

अपच 

खाना खाने के बाद भारीपन होने पर1 चम्मच अजवाइन को चुटकी भर अदरक के पाउडर के साथ खाने से फायदा मिलता है। 

कब्ज

कई लोगों को पेट संबंधी समस्याएं रहती हैं जैसे की कब्ज। इसके लिए रोजाना खाना खाने के बाद गुनगुने पानी के साथ आधा चम्मच अजवाइन का सेवन करें। इससे कब्ज की परेशानी दूर होगी। 

गुर्दे की पथरी

गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए अजवाइन बहुत लाभकारी है। अजवाइन, शहद और सिरका का लगातार 15 दिनों तक सेवन करने से फायदा मिलता है। 

अस्थमा

अस्थमा के इलाज के लिए भी अजवाइन बहुत फायदेमंद मानी जाती है। रोजाना दिन में 2 बार अजवाइन के साथ गुड का सेवन करने से लाभ मिलता है। 

पेट दर्द

पेट दर्द से परेशान हैं तो अजवाइन और नमक का सेवन गुनगुने पानी के साथ करें। 

पीरियड्स 

पीरियड्स में होने वाली दर्द से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन का पानी (Ajwain Water) बहुत लाभदायक है। रात को 1 गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन डालकर भिगो कर रख दें। सुबह इस पानी को पी लें। 

गठिया

गठिया यानि जोड़ों का दर्द। गठिए के रोगी को रोजाना अजवाइन के तेल (Ajwain Oil) के साथ जोड़ों की मालिश करनी चाहिए। इससे आराम मिलेगा। 

दस्त 

दस्त में अजवाइन सबसे बढिय़ा घरेलू उपाय है। 1 गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन डाल कर उबाल लें और इसे छान कर ठंड़ा कर लें। इस पानी को दिन में 2-3 बार पीने से दस्त ठीक हो जाते हैं।  

मुंहासे के निशान

1 छोटा चम्मच अजवाइन का पाउडर और 1 बड़ा चम्मच दही को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें। इसे रात को सोने से पहले चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाएं। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर मुंहासों के निशान हल्के हो जाएंगे। 

सर्दी और जुखाम

मौसम में बदलाव के कारण सर्दी और जुखाम हो जाता है। ऐसे में पीसी हुई अजवाइन को सूंघने से राहत मिलती है। यह माइग्रेन में भी फायदेमंद है।

Content Writer

Anjali Rajput