फायदे सुनेंगे तो आप भी शुरु कर देंगे बिंदी लगाना

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2020 - 04:07 PM (IST)

औरत के माथे पर सजी छोटे-बड़े आकार की बिंदी ना केवल हिंदू संस्कृति में खास महत्व रखती है, बल्कि सुहाग की निशानी भी मानी जाती हैं। मान्यता तो ऐसी भी है कि बिंदी का रंग जितना गहरा होता है पति के साथ प्यार उतना ही गहरा। जहां हिंदू संस्कृति में इसे सुहागन की निशानी माना जाता है, वहीं अगर वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो बिंदी लगाने से महिलाओं को काफी फायदे भी मिलते हैं। जी हां, सुनने में थोड़ा अजीब है, मगर आंखों व भौहों के बीच चमचमाती बिंदी महिलाओं को कई शारीरिक फायदे देती है। अगर आप भी बिंदी नहीं लगाती तो हो सकता है इसके फायदे जानकर लगाना शुरू कर दे, चलिए जानते है बिंदी लगाने के फायदे... 

बॉडी में रहती है एनर्जी 

माना जाता है कि भौंहों के बीच में जहां तांत्रिक बिंदु पाई जाती हैं जिसे अजा चक्र कहते है, यह बुद्धिमता के साथ नियंत्रण का चक्र भी होता है। अजा चक्र पर बिंदी लगाने से शरीर की ऊर्जा बरकरार रहती हैं, इसलिए बिंदी लगाने वाली औरतें दूसरों के अलावा खुद पर जल्दी नियंत्रण पा लेती है। 

बढ़ता है फोकस 

कहते है जहां बिंदी लगाई जाती है, वह जगह हमेशा एक्टिव रहती है। इसलिए माथे पर बिंदी लगाने से यह बिंदु जागृत हो जाता है, जिससे मानसिक शांति बढ़ती है और मन की एकाग्रता बढ़ने लगती है। तनाव कोसो दूर रहता है।  

सिर दर्द से छुटकारा 

बिंदी लगाने से एक्यूप्रेशर होता है। अजा चक्र के बिंदु पर बिंदी लगाने से हमारे शरीर में खून का दौरा सही रुप से चलता रहता है जिससे नसेें व रक्त कोशिकाएं चलती रहती है और सिद दर्द दूर होता है। 

अनिद्रा दूर

बिंदी लगाने से तनाव दूर और मन शांत रहता हैं। चेहरे, गर्दन व पीठ की मांसपेशियों को आराम मिलता है जिससे अनिद्रा की समस्या भी दूर रहती हैं। 

आखों के लिए फायदेमंद 

माथे के बीच जहां बिंदी लगाई जाती है वह सुप्राट्रोक्लियर नर्व से संबंधित होती है जिससे आखों को अलग अलग दिशा में देखने में मदद मिलती हैं। बिंदी लगाने से हमारी आंखें स्वस्थ रहती हैं और आंखों की मांसपेशियों पर दबाव पड़ने के कारण रोशनी भी तेज होती है। 

सुनने की क्षमता तेज

जिन महिलाओं की सुनने की क्षमता कम है, उनके लिए बिंदी लगाना फायदेमंद है। जिस जगह पर बिंदी लगाई जाती है, उस स्थान से कान से जुड़ी हुई नस गुजरती है, जब हम बिंदी लगाते हैं तो वहां दवाब पड़ता है, जिससे सुनने की क्षमता बढ़ती है। 

झुर्रियां भी होती है कम 

बिंदी लगाने से मांसपेशियां एक्टिव रहती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। बिंदी लगाने से त्वचा पर दबाव पड़ता है जिससे चेहरे की झुर्रियां कम होने लगती हैं। 
 

Content Writer

Sunita Rajput