सर्दियों में बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत बनाएगा बथुआ, जानें अन्य फायदे

punjabkesari.in Friday, Dec 22, 2023 - 01:33 PM (IST)

सर्दियों का मौसम में कई तरह की चीजें खाने को मिलती हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती हैं। इस दौरान हरी पत्तेदार सब्जियां भी सभी जरुर खाते हैं जैसे पालक, मेथी, बथुआ और कई तरह की सब्जियां इस मौसम में आती हैं जिन्हें सभी बहुत ही चाव से खाते हैं। हरी सब्जियों की बात करें तो बथुआ भी इस मौसम में काफी पाया जाता है। यह बड़ों के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। इसे विटामिन्स, मिनरल्स का भी बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है। बच्चों की मेंटल और फिजिकल ग्रोथ के लिए भी यह बहुत ही लाभकारी होता है।  तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि बथुआ खाने से बच्चों को क्या-क्या फायदे होंगे....

ओरल हेल्थ रहेगी अच्छी 

पेरेंट्स की शिकायत होती है कि बच्चे समय पर ब्रश नहीं करते जिसके कारण उन्हें ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ता है। कई बार पेरेंट्स तरह-तरह के केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी उनके मुंह से पीले दांतों की समस्या दूर नहीं होती। इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए आप बच्चों की डाइट में बथुआ शामिल कर सकते हैं। बथुआ विटामिन-सी और कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। बथुआ का सेवन करने से बच्चों के मुंह की बदबू दूर होती है और उनकी ओरल हेल्थ भी अच्छी होती है।

पाचन बनेगा मजबूत 

बच्चे आजकल कोई भी चीज खाने के लिए कई तरह के नखरे दिखाते हैं। कोल्ड ड्रिंक, जंक फूड जैसी चीजों को खाना वह  ज्यादा पसंद करते हैं। इन्हीं सब चीजों का ज्यादा सेवन करने से बच्चों की कब्ज की समस्या हो जाती है। ऐसे में यदि आप बच्चों को सर्दियों में बथुआ खिलाते हैं तो उन्हें कब्ज से भी छुटकारा मिलता है। बथुआ फाइबर का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके अलावा इसमें लैक्सेटिव प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो बच्चे का पाचन स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। 

हड्डियां बनेगी मजबूत 

एक्सपर्ट्स की मानें तो बढ़ती उम्र में अक्सर बच्चों को पैरों में दर्द की शिकायत रहती है। यह विटामिन की कमी के कारण हो सकती है। बथुआ कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। ऐसे में यदि आप अपने बच्चों को बथुआ खिलाते हैं तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं और उनकी ग्रोथ में मदद मिलती है। इसके अलावा बथुआ खाने से बॉडी में नए सेल्स बनते हैं और पुराने सेल्स को रिपेयर होने में भी मदद मिलती है।

बच्चों की ग्रोथ होगी अच्छी 

बथुआ में बहुत सारे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी मौजूद होते हैं। इसमें पौटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी6 जैसे कई सारे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसके अलावा बथुआ का सेवन करने से लिवर एंजाइम्स के स्तर में भी कमी आती है जो कि लिवर को हेल्दी रखने में मदद करता है। ऐसे में देखा जाए तो बथुआ बच्चों की ओवरओल ग्रोथ में बेहद लाभकारी माना जाता है।  

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत 

बच्चे बहुत ही जल्दी बीमार होने लगती हैं मौसम बदलते ही उन्हें सर्दी-जुकाम होने लगता है। मुख्यतौर पर सर्दियों में कोल्ड-कफ की शिकायत बच्चों को हो सकती है। ऐसे में इस मौसम में आप बीमारियों से बचने के लिए आप बच्चे को बथुआ जरुर खिला सकते हैं। बथुआ में ऐसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो उन्हें बीमार होने से बचाते हैं जैसे बथुआ विटामिन-ए का अच्छा स्त्रोत है इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।

Content Writer

palak