हींग के इन जबरदस्त फायदों से हर कोई है अंजान

punjabkesari.in Sunday, Feb 19, 2017 - 02:51 PM (IST)

हींग के फायदे  : हींग को रोज खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे खाना तो टेस्टी बनता ही है साथ ही इससे सेवन से पेट की कई परेशानियां दूर होती है। इसके अलावा रोजाना हींग का सेवन करने से कई तरह की बीमारियां दूर रहती है। आज हम आपको हींग के कुछ ऐेसे ही फायदों के बारे में बताएंगे, जिन्हें शायद आप सब अंजान होंगे।   खाने में लगाएं हींग का तड़का, बीमारियां रहेगी दूर

 

1. पेट की परेशानियां 

हींग अपच, पेट दर्द, पेट में जलन को कम करने का काम करती है। 

 

2. सर्दी-जुकाम

हींग को पीसकर पानी में मिला लें और किसी शीशी में भर लें। फिर इसको सूंघे, इससे सर्दी-जुकाम, सिर का भारीपन और दर्द में आराम मिलता है।  रोजाना करें हींग के पानी का सेवन, बीमारियों से रहेंगे हमेशा दूर

 

3. निमोनिया

पीठ और गले पर इस पानी का लेप करने से खांसी, निमोनिया और सांस संबंधी दिक्कतें दूर रहती है। 

 

4. पेट के कीड़े 

पेट में कीड़े होने पर थोड़ी सी हींग को 1 चम्मच पानी के घोल में डुबोकर रखें। फिर इसको रूई की मदद से पॉटी होल में रख दें। ऐसा करने से सारे कीड़े मर जाएंगे। 

 

5. दाद 

थोड़ी सी हींग को पानी में मिलाकर दाद वाली जगह पर लगाएं, इससे दाद एकदम से ठीक हो जाएगा।  

 

6. गर्भवती महिला 

प्रसव के बाद गर्भवती महिला  को हींग का सेवन करना चाहिए। इससे गर्भाशय की शुद्धि होती है पेट संबंधी सारी परेशानियां दूर रहती हैं। 

 

7. जोड़ो का दर्द 

रोजाना हींग का सेवन करने से जोडों का दर्द दूर रहता है और हड्डियां मजबूत रहती है। 

 

8. घाव न भरना 

यदि कोई घाव नासूर बन जाए तो हींग को नीम के पत्तों के साथ पीसकर घाव पर लगाने से कुछ ही दिनों में आराम आ जाता है।

 

9.लो ब्लड प्रैशर 

हींग के चूर्ण में थोडा नमक मिलाकर पानी के साथ लेने से लो ब्लड प्रैशर में आराम मिलता है।

 

10. दांत में कीड़ा 

भुनी हुई हींग को रूई के फाहे में लपेटकर दाढ़ पर रखने से राहत मिलती है। दांत में कीडा लगने पर भी इससे आराम मिलता है। 

 

 

Punjab Kesari