पेट की समस्याओं के साथ-साथ वजन भी कंट्रोल में रखता है आड़ू

punjabkesari.in Wednesday, Jul 18, 2018 - 11:02 AM (IST)

आड़ू गर्मियों और मानसून में खाया जाने वाला फल है। यह फल ज्यादातर दक्षिण एशिया और चीन में पाया है। मगर अब यह धीरे-धीरे देश के बाकि हिस्सों में भी उगाया जाने लगा है। खाने में टेस्टी यह रसभरा फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। मानसून में होने वाले इंफेक्शन से बचाने के साथ ही आड़ू पाचन तंत्र को मजबूत रखने का काम भी करता है। इसके अलावा भी आड़ू खाने के बहुत से फायदे होते हैं आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बाताएंगे। 

 

1 हड्डियों मजबूत
आड़ू खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। जिन लोगों के हाथों-पैरो में दर्द रहता है उनको रोजाना आड़ू का सेवन करना चाहिए। हड्डियों को मजबूत करने के साथ आड़ू खाने से महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है। इसके साथ ही यह गठिया रोग से भी बचाता है।

 

2. पाचन तंत्र बनाएं मजबूत
आड़ू में पाए जाने वाले गुण पांचन तंत्र को मजबूत करने का काम करता है। जिन लोगों को पेट से संबंधित समस्याएं रहती है उनको दिन में कम से कम एक बार तो 3 से 4 आड़ू खाने चाहिए। 

 

3. एंटी-ऑक्सीडेंट का स्रोत
आड़ू में एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। रोजाना आड़ू खाने से दिल मजबूत होता है। ब्लड प्रैशर कंट्रोल होने के साथ ही आंखों से संबंधित समस्याएं भी कम होती है। जो लोग कीमोथेरेपी करवा रहे हो उनके लिए आडू बहुत फायदेमंद है। 

4. कंट्रोल में रखे वजन 
आड़ू में बहुत सारी कैलरी होती है। अगर आप इसको नाश्ते में खाते हैं तो लंच टाइम तक आपको भूख नहीं लगती है। भूख कम लगती है तो आपको कुछ खाने की जरूरत नहीं होती। इस तरह वजन कंट्रोल में रहता है। 


5. यूरिन इंफैक्शन
आड़ू में पोटेशियम होता है जो ब्लैडर को साफ रखता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से यूरिन की कोई समस्या नहीं होती।


6. ट्यूमर
आजकल ब्रेन ट्यूमर की बीमारी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इससे बचने के लिए रोजाना आडू खाएं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडैंट तत्व दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। 

 

ब्यूटी बैनिफिट्स

1. झड़ते बाल
गर्मीयों और मानसून सीजन में अक्सर लोगों के बाल झड़ने लगते हैं। जिन लोगों को बाल झड़ने की समस्या होती है उन्हें हर रोज एक आड़ू का सेवन जरूर करना चाहिए।

 

2. त्वचा के लिए
आड़ू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडैंट पाए जाते हैं जो त्वचा को हैल्दी रखने का काम करते हैं। 

 

3. घाव भरने में सहायक
आड़ू के पेड की छाल का इस्तेमाल घाव भरने के लिए किया जाता है। अगर आपके शरीर के किसी भी भाग में हल्का सा कट लगा हो और उसमें खून निकल रहा हो तो ताजा पत्तियों का पेस्ट बनाकर लगाएं। कुछ ही मिनटों में खून निकलना बंद हो जाएगा।  

Content Writer

Nisha thakur