आपकी ब्यूटी और हैल्थ की प्रॉब्लम का हल है नीम के पत्ते

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 04:42 PM (IST)

नीम को औषधीय स्वरूप माना जाता है। इसमें विटामिन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी- वायरल गुण पाएं जाते है। इसकी पत्तियों को यूज करने से शरीर और स्किन दोनों ही बरकरार रहते है। गर्मियों में इसे यूज करने से शरीर और स्किन को ठंडक मिलती है। इससे तैयार जूस का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलते है। खून साफ होने के साथ चेहरे पर ग्लो आता है। तो आइए जानते है हमारी सेहत और खूबसूरती को कायम रखने के लिए नीम किस तरह फायदेमंद है...

वजन घटाएं

वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज, योगा और डाइटिंग करने के साथ नीम के जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है। रोेजाना नीम की पत्तियों का जूस निकाल कर पीने से वजन कंट्रोल में रहता है। साथ ही पेट और कमर पर जमा एक्सट्रा चर्बी को तेजी से कम करने मेम मदद मिलती है। 

खून होता है साफ

नीम का जूस पीने से खून साफ होता है। चेहरे पर ग्लो आने के साथ ही बीमारियों से बचाव रहता है। 

ब्लड प्रैशर करें कंट्रोल

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी होती है। उन्हें रोजाना नीम के पत्ते खाने चाहिए। इससे शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ती हैं। इसतरह बिलड प्रेशर कंट्रोल में रहने में मदद मिलती है। 

खाया- पीया पचाएं

रोजाना नीम की 2-3 पत्तियों को सुबह खाली पेट खानी चाहिए। इससे पेट से संबंधित परेशानियों से राहत मिलती है। पाचन तंत्र मजबूत होने से पेट में दर्द, जलन, अल्सर, कब्ज आदि से छुटकारा मिलता है। 

एलर्जी से दिलाएं राहत 

गर्मियों में बहुत से लोगों को स्किन पर एलर्जी होने लगती है। इसके लिए नीमकाफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण शरीर में एलर्जी होने से बचाता है। इसके लिए रोजाना नीम के पत्तों जूस बना कर सेवन करना चाहिए। इसके अलावा नीम की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाने से राहत मिलती है। आप चाहे तो इसके पेस्ट से गोलियां तैयार कर भी रोजाना इनका सेवन कर सकते है। मगर इस बात का ध्यान रखें कि इसका सेवन सुबह खाली पेट ही करें। साथ में इसे खाने के 1 घंटा तक कुछ न खाएं। 

ऑयली स्किन

नीम में एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- वायरल गुण होते है। इससे तैयार पेस्ट चेहरे पर लगाने से स्किन पर जमा एक्सट्रा ऑयली साफ होता है। साथ ही चेहरे पर दाग-धब्बे, झुर्रियोें की समस्या दूर होेती है। इसका पैक बनाने के लिए एक कटोरी में 2 टेबलस्पून नीम के पत्ते, 2 टेबलस्पून गुलाब जल, 1 टेबलस्पून नींबू का रस मिक्स कर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में चेहरे पर ताजे पानी से धो लें। 

चेहरा करता है ग्लो

नीम की कुछ पत्तियों को पीस कर उसमें शहद और मुल्तानी मिट्टी मिक्स कर 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। उसके बाद चेहरे को धो लें। इस पैक से चेहरे का खोया हुआ ग्लो वापिस आएगा। साथ ही स्किन में जमा गंदगी साफ होगी। साथ ही पिंपल्स, दाग-धब्बे, झुररियों से छुुटकारा मिलता है।

Content Writer

neetu