Health & Beauty: तांबे के बर्तन में पानी पीने से ही मिलेंगे ये 12 फायदे

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2020 - 11:17 AM (IST)

पुराने जमाने के लोग तांबे के बर्तन में पानी पीना पसंद करते थे लेकिन आजकल लोग ज्यादातर स्टील के बर्तनों का ही यूज करते हैं। भले ही आजकल तांबे (Copper Vessels) का यूज कम हो गया हो लेकिन बड़े-बुर्जुग इन्हीं बर्तनों में खाना-पीना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता हा। आयुर्वेद के अनुसार यह शरीर के तीन दोषों (वात, कफ और पित्त) को संतुलित बनाएं रखता है। इतना ही नहीं, यह बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। चलिए आज हम आपको तांबे के बर्तन के कुछ ऐसे फायदे बताते हैं, जिसके बाद आप भी इसका इस्तेमाल शुरू कर देंगे।

 

क्यों फायदेमंद है तांबे के बर्तन?

कॉपर में स्टरलाइजिंग गुण होते हैं इसलिए जब भी तांबे के संपर्क में पानी या कोई खाने वाली चीज आती है तो उसमें मौजूद कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। यही कारण है कि इसमें खाने या पानी पीने से कई बीमारियों का खतरा टल जाता है।

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे
वॉटर इंफैक्शन को करे कम

आज के समय में ज्यादातर समस्याएं दूषित पानी पीने से होती है लेकिन तांबे के स्टरलाइजिंग गुण पानी को शुद्ध करने का कारम करते हैं। ऐसे में रोजाना तांबे के बर्तन का पानी से आप इंफैक्शन के खतरे से बचे रहते हैं।

मोटापा घटाएं

शोध में ये बात साबित हो चुकी है कि तांबे के बर्तन में खाना खाने से आप आसानी से अपनी वजन कम कर सकते हैं। इसमें ऐसे तत्व पाएं जाते है। जो कि मेटाबॉलिज्म को बढ़ा देता है। जिसके कारण आपका आसानी से फैट बर्न हो जाता हैं।

थायराइड पर रखें कंट्रोल

शरीर में थायरोक्सिन हार्मोन के असंतुलन के कारण थायराइड की समस्या होती है। इसके होने पर वजन बहुत तेजी घटने या बढ़ने लगता है। मगर तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से यह हार्मोन नियत्रिंत रहता है।

याददाशत बढ़ाए

रोजाना इसमें खाना खाने और पानी पीने से दिमाग तेज होता है। साथ ही इससे आप बुढ़ापे में याददाश्त कमजोर होने जैसी समस्याओं से भी बचे रहते हैं।

दिल को रखे स्वस्थ

यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे दिल हैल्दी रहता है और आप हार्ट अटैक और स्टोक के खतरे से बचे रहते हैं। इतना ही नहीं, यह वात, पित्त और कफ की शिकायत को दूर करने में मदद करता है

दुरूस्त पाचन क्रिया

तांबे का पानी पाचनतंत्र को मजबूत कर बेहतर पाचन में सहायता करता है। रात के वक्त तांबे के बर्तन में पानी रखकर सुबह पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है।

एनीमिया की समस्या

एनीमिया की समस्या में भी इस बर्तन में रखा पानी पीने से लाभ मिलता है। यह खाने से आयरन को आसानी से सोख लेता है, जो एनीमिया से निपटने के लिए बेहद जरूरी है।

कैंसर से बचाव

शोध के अनुसार, तांबे कैंसर की शुरुआत को रोकने में मदद करता है क्योंकि इसमें कैंसर विरोधी तत्व मौजूद होते है। साथ ही शरीर की अंदरूनी सफाई के लिए तांबे का पानी कारगर होता है।

ग्लोइंग स्किन

रात को तांबे के बर्तन में पानी रख कर सुबह खाली पेट पीएं। रोजाना ऐसा करने से बॉडी के साथ स्किन भी डिटॉक्स होती है, जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।

मुहांसों से छुटकारा

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से त्वचा पर किसी प्रकार की समस्याएं नहीं होती। यह फोड़े, फुंसी, मुंहासे और त्वचा संबंधी अन्य रोगों को पनपने नहीं देता, जिससे आपकी त्वचा साफ और चमकदार दिखाई देती है।

एंटी-एजिंग समस्याएं

कॉपर में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो एंजाइम सुपरऑक्साइड डिसयूप्टस की मदद से सेल झिल्ली को सुरक्षित रखा है। इससे उम्र बढ़ने की गति धीमी हो जाती है। तांबे के बर्तन में पानी पीने से चेहरे पर मौजूद लाइनें और झुर्रियां दूर हो जाती है। साथ ही चेहरे पर मौजूद मृत त्वचा कोशिकाओं दूर करता है।

रंगत को रखे बरकरार

त्वचा को अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाने के लिए मेलानिन के निर्माण में तांबा अहम भूमिका निभाता है। बता दें कि मेलानिन त्वचा, आंखों एवं बालों के रंग के लिए जिम्मेदार तत्व होता है।

Content Writer

Anjali Rajput