Jewellery Trend: ओवरसाइज रिंग्स डिजाइन्स

punjabkesari.in Tuesday, Sep 25, 2018 - 01:00 PM (IST)

हाथों की पर्सनैलिटी को चार-चांद लगा देती है बड़े साइज की रिंग्स। शादी के अलावा अन्य फंक्शन जैसे रिसेप्शन पार्टी या कोई फेस्टिव हो तो भी महिलाएं ट्रैडीशनल वियर के साथ रिंग्स जरूर कैरी करती हैं। पहले गोल्ड व सिंपल स्टोन वाली रिंग्स डिमांड में थी लेकिन इन दिनों कॉकटेल रिंग्स का ट्रैंड चल रहा है। इसे आप सिर्फ किसी खास मौके पर नहीं बल्कि कैजुअल वियर में भी कैरी कर सकते हैं।

 


कॉकटेल रिंग की खासियत 
इस रिंग की खासियत यह है कि इसके साथ आपको हाथों में कोई हैवी ज्वैलरी पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह साइज में काफी बड़ी होती हैं जो बहुत ही अट्रैक्टिव लगती हैं। 

मल्टी स्टोन वाली कॉकटेल रिंग्स भी काफी स्टाइलिश लुक देती है। 

जेमस्टोन वाली यह रिंग आप पार्टी फंक्शन पर वैस्टर्न और ट्रैडीशनल दोनों के साथ कैरी कर सकती हैं। 

आप अलग-अलग उंगुलियों में भी कॉकटेल रिंग ट्राई कर सकती है। 
 


चलिए आज हम आपको कॉकटेल रिंग्स के डिफरैंट डिजाइन्स दिखाते है जो आपके लुक को कंप्लीट व स्टाइलिश बनाने में मदद करेगी। 

 

शादी के पर्ल स्टोन व कुंदन की कॉकटेल रिंग ट्राई करें।

ये फ्लॉवर डिजाइन वाली कॉकटेल रिंग आप वैस्टर्न व ट्रैडीशनल दोनों के साथ ट्राई कर सकती है। 

छोटे साइज की पर्स स्टोन वाली रिंग भी अट्रैक्टिव लुक देगी। 

इसमें जेमस्टोन वाली कलरफुल रिंग्स लड़कियों को खूब पसंद आ रही हैं जिन्हें वैस्टर्न और इंडियनवियर दोनों के साथ ट्राई किया जा सकता है। 

बड़े साइज वाले जेमस्टोन रिंग में पर्स वर्क काफी अट्रैक्शन दे रहा है।
 

रिसेप्शन पार्टी के लिए कुंदन स्टोन वाली रिंग्स भी परफैक्ट।

यह रिंग्स सिंगल, कलरफुल स्टोन और मल्टीकलर में भी बहुत अच्छी लगती हैं। 

सिर्फ स्टोन नहीं बल्कि रिंग्स की शेप भी आपको हर तरह की मिलेगी। 

स्क्वेयर शेप में कुंदन स्टोन वाली रिंग। 

ओवल शेप कॉकटेल रिंग भी काफी डिमांड में है। 

राउंड शेप कॉकटेल रिंग। 

 

 


 

Content Writer

Sunita Rajput