हाथरस केस: आरोपी के दावे पर बोले जावेद अख्तर- कोई बेवकूफ ही यकीन करेगा

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2020 - 06:50 PM (IST)

हाथरस गैंगरेप ने देश को लोगों में गुस्से की ज्वाला को भड़का दिया है। पूरा देश घटना को अंजाम देने वाले दरिंदों को फांसी देने की मांग कर रहा है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए हैं। बाॅलीवुड स्टार्स भी पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं हाल ही में इस केस में एक आरोपी ने खुद को निर्दोष बताते हुए दावा किया है कि पीड़िता को उसकी मां और भाई मे मिलकर मारा है। आरोपी के किए इस दावे पर गीतकार जावेद अख्तर में नाराजगी जताई है। 

जावेद अख्तर ने ट्वीट कर लिखा, 'हाथरस का आरोपी अब दावा कर रहा है कि लड़की को उसकी अपनी मां और भाई द्वारा प्रताड़ित किया गया था। वह कैसे जानता है, क्या वह उन्हें मारता देख रहा था। यदि उसने ऐसा देखा तो उसने पुलिस को इसकी सूचना क्यों नहीं दी। कोई बेवकूफ ही इस दावे पर विश्वास कर सकता है।' 

 

बता दें इस घटना के मुख्य आरोपी संदीप का कहना है कि पीड़िता को उसके ही परिवार वालों ने मारा है। उस पर लगाए सभी आरोप झूठे हैं। संदीप का कहना है कि वो लड़की उसके गांव की रहने वाली थी। वे दोनों दोस्त थे। लेकिन उनकी दोस्ती लड़की के घरवालों को पसंद नहीं थी। जिस दिन घटना हुई तब वह खेत में उससे मिलने गया था। लेकिन तब उसके साथ उसकी मां और भाई दोनों मौजूद थे। जिसके बाद वह वापिस अपने घर को लौट गया था। 

आरोपी ने बताया कि गांव वालों से जानकारी मिली कि उसकी मां और भाई ने लड़की को काफी बुरी तरह पीटा था। क्योंकि हम दोनो की दोस्ती थी। बुरी तरह पीटने की वजह से उसे गंभीर चोटें आई और बाद में उसने दम तोड़ दिया।

Content Writer

Bhawna sharma