सलमान खान ने क्या सच में छोड़ दिया Bigg Boss का साथ? सालों से दे रहे हैं शो छोड़ने की धमकी

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2023 - 06:56 PM (IST)

बॉलीवुड के दंबग खान यानी सलमान खान साल 2010 से लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं या यूं कहें कि इसे संभाल रहे हैं। वह जिस अंदाज में कंटेस्टेंट्स को समझाते हैं लोगों को बेहद पसंद आता है। वह सालों से कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाने के अलावा उनके साथ मस्ती भी खूब करते हैं। हालांकि कई बार वह गुस्से में आकर शो को छोड़ने की धमकी भी दे चुके हैं, इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।


इस बार सलमान खान 'बिग बॉस ओटीटी 2' को होस्ट कर रहे हैं, ऐसे में शो के साथ- साथ वह भी विवादों में चल रहे हैं। पिछले दिनों वीकेंड के वार पर उनकी सिगरेट पीते हुए की एक फोटो वायरल हो गई थी, जिसका खूब विवाद हुआ था। बताया जा रहा है इस बात का इतना गहरा असर हुआ कि सलमान ने शो से दूरी बनाने का फैसला ले लिया।


खबरों की मानें तो सलमान की सिगरेट वाली तस्वीर का असर शो में पड़ा है जिसकी वजह से भाईजान बिग बॉस की स्क्रीन से गायब हो गए हैं। बताया जा रहा है कि  क्रिएटिव टीम की इस लापरवाही के कारण सलमान खान उन पर काफी भड़क गए थे, ऐसे में उन्होंने शो से दूरी बनाने का विचार कर लिया है। हालांकि उनके फैंस उनका शो में बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं।


खबरें तो यह भी है कि  सलमान बिग बॉस सीजन 17 को भी होस्ट नहीं करेंगे। बताया जा रहा था कि सलमान और मेकर्स के बीच पहले से ही अनबन चल रही थी, अब कांड ने आग में घी डालने का काम किया है। बता दें कह फिलहाल इस शो को कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह संभाल रहे हैं। अब देखना यह है कि ये कब तक चलतस है।
 

Content Writer

vasudha