Femina Miss India World 2017: हरियाणा की मानुषी छिल्लर के सिर सजा ताज

punjabkesari.in Monday, Jun 26, 2017 - 12:59 PM (IST)

पंजाब केसरी (फैशन): रविवार रात को 54वां फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 का फाइनल था।यह कार्यक्रम मुंबई के यश राज स्टूडियो में हुआ। आपको बता दें कि इस बार का खिताब हरियाणा की रहने वाली मानुषी छिल्लर के सिर पर सजा। जबकि जम्मू-कश्मीर की सना दुआ पलही रनर अप रहीं और दूसरी रनअप बिहार की प्रियंका कुमारी रहीं। 

 

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मानुषी, जिनके माता-पिता डॉक्टर हैं, ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन से पढ़ाई की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था "केवल एक चीज है जिसपर मुझे अपनी जिंदगी में निश्चित विश्वास है वो अनिश्चितता और यही इस पीजेंट के बारे में सबसे अमेजिंग है।"

ऐसा पहली बार हुआ कि फाइनल के दिन प्रतियोगियों ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए इंडियन ड्रैस पहनी थी। सभी 30 प्रतियोगी देश जैसे त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, जैसे अन्य हिस्सों से आईं थी। 

इस प्रतियोगिता का मिस वर्ल्ड 2016 स्टेफ़नी डेल वाले ने फैसला किया था, जिसमें बॉलीवुड सितारों अर्जुन रामपाल, बिपाशा बसु, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, अभिषेक कपूर, विद्युत जमवाल, इलियाना डी'क्रूज और अन्य शामिल थे।

Punjab Kesari