आलिया भट्ट के गाने What A Jhumka पर थिरकी हर्षाली मल्हौत्रा, फैंस बोले - ''हमारी अगली कैटरीना...''

punjabkesari.in Thursday, Aug 03, 2023 - 06:04 PM (IST)

फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्हौत्रा के आज भी फैंस दीवाने हैं। उस फिल्म में उन्हें जिसने भी देखा था वह सब उनकी क्यूटनेस के फैंस हो गए थे। आपको बता दें कि फिल्म में मुन्नी का किरदार हर्षाली मल्हौत्रा ने निभाया था। परंतु तब की और अब की हर्षाली मल्हौत्रा बिल्कुल बदल चुकी हैं। लोग उनके आए इस बदलाव को देखकर काफी हैरान भी होते हैं। भले ही इन दिनों वह फिल्मों में ज्यादा नजर ना आ रही हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में हर्षाली में फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से व्हट ए झुमका पर एक डांस वीडियो शेयर की है। इस वीडियो को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। 

आलिया के गाने पर थिरकी मुन्नी 

हाल ही में हर्षाली मल्हौत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह व्हाट ए झूमका गाने पर नाचती नजर आ रही हैं। उन्होंने इतना प्यारा डांस किया है सभी उनके डांस के दीवाने हो गए हैं। इसके अलावा फैंस एक्ट्रेस की इस वीडियो पर प्यार बरसाते भी दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Harshaali Malhotra (@harshaalimalhotra_03)

लाल लहंगे चौली में दिखी हर्षाली 

मुन्नी यानी की हर्षाली मल्हौत्रा ने इस दौरान रेड कलर की चौली और लहंगा पहना है। वहीं बालों को खुला छोड़ गले में नेकपीस और झुमके कैरी किए हैं। ऑवरऑल लुक में वह काफी गॉर्जियस दिख रही हैं। देसी स्टाइल में हर्षाली के सब दिवाने हो गए हैं। 

यूजर्स ने बरसाया प्यार 

हर्षाली की यह वीडियो देखने के बाद फैंस उनकी वीडियो पर प्यार बरसाते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'हमारी अगली कैटरीना कैफ।'

अन्य ने कहा कि - 'मुन्नी बड़ी हो गई।' 

एक ने कहा कि - 'बहुत ही प्यारी लग रही है।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो हर्षाली 'बजरंगी भाईजान' के बाद अभी किसी फिल्म में नहीं दिखी हैं। ऐसे में फैंस भी उनके कमबैक का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में मुन्नी का किरदार निभाने के लिए हर्षाली को 2022 में भारत रत्न डॉ अम्बेडकर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Harshaali Malhotra (@harshaalimalhotra_03)

Content Writer

palak