बच्चों को जादुई दुनिया में ले जाएगी Harry Potter क्रिसमस डैकोरेशन

punjabkesari.in Wednesday, Dec 16, 2020 - 12:12 PM (IST)

क्या आप भी एक जादुई हैरी पॉटर क्रिसमस पार्टी की प्लानिंग कर रहे हैं? बच्चे तो वैसे भी फेमस हॉलिवुड फिल्म सीरीज हैरी पॉटर की जादुई दुनिया के दीवाने हैं। ऐसे में यह उनके लिए काफी मजेदार रहेगा और वह हैरी पॉटर की उस करिश्माई दुनिया का मजा ले पाएंगे।

हालांकि यह फेस्टिवल और फिल्म दोनों की पश्चिम देश की है लेकिन भारत में भी इसका क्रेज कम नहीं है। हैरी पॉटर थीम से घर सजाने के लिए आपको किसी एक्सपर्ट की जरूरत नहीं बल्कि आप ऑर्नामेंट्स, स्टॉकिंग्स, आउटफिट, गिफ्ट, हैट, झाड़ू के साथ खुद ही DIY हैरी क्रिसमस डैकोरेशन कर सकते हैं।

आप चाहें तो हैरी क्रिसमस थीम डैकोरेशन के लिए हैरी पॉटर ऑर्नामेंट्स और पैराफर्नेलिया ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। वहीं, क्रिसमस ट्री डैकोरेशन के लिए भी आप इन्हीं ऑर्नामेंट्स इंटरैक्टिव एक्स्पीरियंस और फोटो के साथ डैकोरेट कर सकते हैं।

यहां हम आपको हैरी पॉटर थीम डैकोरेशन के कुछ आइडियाज देंगे, जिससे आइडिया लेकर आप अपने घर की सजावट कर सकते हैं।

चलिए आपको दिखाते हैं हैरी पॉटर थीम से क्रिसमस डैकोरेशन करने कुछ मजेदार आइडियाज...

Content Writer

Anjali Rajput