कौन है 'पोलर प्रीत' Harpreet Chandi जो फास्टेस्ट सोलो स्की करके पहुंचीं अंटार्कटिका

punjabkesari.in Thursday, Feb 08, 2024 - 02:08 PM (IST)

दक्षिणी ध्रुव ( South Pole) अंटार्कटिका में है और ये बहुत ही ठंडा और बर्फीला इलाका है। यहां की यात्रा करना कोई आसान काम नहीं है, खासकर के अकेले। लेकिन इंग्लैंड में सिख सेना की फिजियोथेरेपिस्ट हरप्रीत चंडी ने दक्षिणी ध्रुव की अकेले 31 दिन, 13 घंटे और 19 मिनट में स्की करके यात्रा करके इतिहास रच दिया है। वो 1,130 की दूरी इतनी तेजी से तय करने वाली पहली महिला बन गई हैं। बता दें हरप्रीत को पोलर प्रीत के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि फिलहाल  गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस की तरफ से अभी तक किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है।

पहले भी कई सारे रिकॉर्ड बना चुकी हैं हरप्रीत

हरप्रीत हमेशा से काफी adventurous रही हैं और 2 गनिजी  वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी हैं। वो अंटार्कटिका में अकेले स्की करने वाली सबसे तेज महिला बन गई हैं। वीमेन इन डिफेंस अवार्ड्स  2022 में ईयर ऑफ दी वुमेन के रुप में सम्मानित, चंडी ने 2021 में दक्षिणी ध्रुव तक 700 मील की अंटार्कटिका यात्रा अकेले और बिना किसी सहायता के पूरी करने वाली पहली अश्वेत (ब्लैक) महिला बनकर इतिहास रच दिया।

75 किलो तक का वजन उठकर की स्कीइंग

हरप्रीत ने दक्षिणी ध्रुव जाने के लिए 26 नवंबर को रोने आइस शेल्फ से यात्रा शुरु की थी। इस दौरान उन्होंने 75 किलो वजन के साथल हर दिन लगभग 12- 13 घंटे स्कीइंग की। हरप्रीत का कहना है कि ये सफर उन्होंने 31 दिन, 13 घंटे और 19 मिनट में पूरा किया है। हरप्रीत कहती हैं कि उनका लक्ष्य अकेले और बगैर किसी सहायता के अंटार्कटिका की यात्रा करना था, ये ही वजह है कि उन्होंने अपनी यात्रा को गुप्त रखा था।

फिजियोथेरेपिस्ट हैं हरप्रीत

 रिपोर्ट्स की मानें तो इंग्लैंड के उत्तर-पश्चिम में मेडिकल रेजिमेंट में फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में काम करती हैं। वहीं वो फिलहाल लंदन में क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज में मास्टर डिग्री पूरी कर रही हैं। 


 

Content Editor

Charanjeet Kaur