भूलकर भी एेसे न करें शहद का सेवन, जहर की तरह करेगा काम!

punjabkesari.in Tuesday, May 15, 2018 - 05:54 PM (IST)

शहद का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर शहद में कई बीमारियों का समाधान छिपा है। यह सेहत के साथ त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। वहीं, अगर इसका इस्तेमाल सही तरीके से न किया जाए तो यह सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। जी हां, कई चीजों के साथ इसका सेवन नहीं करना चाहिए। आज हम आपको बताते हैं कि कैसे यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। 

मूली 
भूलकर भी मूली के साथ शहद का सेवन न करें। दरअसल, इससे बॉडी में टॉक्सिन्स बनने लगते है। इससे कई हैल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। मूली खाने के कम से कम एक घंटे बाद शहद का सेवन करें। 

गर्म पानी 
अक्सर लोग वजन कम करने के लिए गर्म पानी में शहद डालकर पीते हैं जोकि गलत है। ज्यादा गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर में गर्मी पैदा होने लगती है, जिससे पेट संबंधित समस्याएं होने लगती है। एेसे में गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीएं। 

चाय या कॉफी
चाय या कॉफी के साथ शहद का सेवन न करें। इससे शरीर का तापमान बढ़ता है जिससे घबराहट और स्ट्रेस बढ़ता है।

गर्म चीजों के साथ
शहद का सेवन गर्म चीजों के साथ न करें। शहद के साथ इसका सेवन जहर के समान होता है। दरअसल, शहद की तासीर गर्म होती है जिससे पेट खराब हो सकता है। 
 

Punjab Kesari