एसिडिटी जैसी 6 बीमारियों की वजह है सुबह खाली पेट पी चाय -Nari

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 12:43 PM (IST)

 खाली पेट चाय पीने के नुकसान : बहुत लोग सुबह उठते ही सबसे पहले चाय का सेवन करते हैं। खाली पेट चाय पीने की आदत आपको बीमार कर सकती है। आप भी इसके आदि बन चुके हैं तो धीरे-धीरे इससे पीछा ही बेहतर है क्योंकि इसमें मौजूद टेनिन्स पेट के एसिड को बढ़ा देता है जिससे भूख की कमी, पाचन क्रिया की गड़बड़ी,सीने में जलन, घबराहट, चिड़चिड़ापन आदि सहित और भी कई प्रॉब्लम को बढ़ा देती हैं। 

1. प्रोस्‍टेट कैंसर
मामूसी सा चाय का कप पुरुषों के लिए अच्छी-खासी परेशानी पैदा कर सकता है। इससे प्रोस्टेट संबंधी बीमारी हो सकती है। 

2. मिचली होना
चाय का खाली पेट सेवन करने से बाइल जूस की प्रक्रिया अनियमित हो जाती है। जिससे घबराहट के साथ मिचली आने की समस्या भी हो सकती है। चाय में मौजूद टेनिन मिचली का कारण बनता है। 

3. एसिडिटी की समस्या
पेट की गैस से परेशान रहते हैं तो इसके पीछे का कारण खाली पेट पी गई चाय हो सकती है। इससे एसिडिटी होने लगती है। इससे सारा दिन पेट फूला-फूला महसूस होता है।  

4. थकान 
दूध हैल्दी पदार्थ है लेकिन दूध वाली चाय आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। चाय पीने से थकान महसूस होने लगती है। 

5. चिड़चिड़ापन 

बिना वजह आप चिड़चिड़ेपन से परेशान रहते हैं तो खाली पेट चाय पीना बंद कर दें। 

6. पेट फूलने की समस्या
दिन में एक बार चाय पीने से थकावट दूर हो जाती है लेकिन बिना कुछ खाए खाली पेट इसका सेवन आपको परेशानी में डाल सकता है। इससे पेट में भारीपन रहने के साथ-साथ पेट फूलने भी लगता है। 

7. मोटापा

चाय भी मोटापे का कारण बनती है। इसमें इस्तेमाल होने वाली चीनी और पत्ती शरीर में चर्बी बढ़ाने के काम करती है। इससे मोटापा बढ़ने लगता है। 

8. पेट में अल्सर
पेट के अल्सर की वजह खाली पेट चाय पीना भी हो सकता है।

Content Writer

Priya dhir