Good News: दूसरी बार पेरेंट्स बनें हरभजन सिंह और गीता बसरा, Baby Boy ने लिया जन्म

punjabkesari.in Saturday, Jul 10, 2021 - 02:01 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा और क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। दोनों दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। गीता बसरा ने बेटे को जन्म दिया है। यह गुड न्यूज हरबजन सिंह ने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा है, 'हमारा नया छोटा हाथ थामने के लिए, एक अद्भुत उपहार, इतना खास और मीठा। हमारे दिल भरे हुए हैं, हमारा जीवन पूरा हो गया। एक स्वस्थ बेबी बाॅय का हमें आशीर्वाद देने के लिए हम ईश्वर का धन्यवाद करते हैं। गीता और बच्चा दोनों ठीक हैं। हम खुशी से अभिभूत हैं और आपके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करना चाहते हैं।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Harbhajan Turbanator Singh (@harbhajan3)

 

इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक बेबी बाॅय का आशीर्वाद, शुक्र ऐ तेरा मालका।' 

बता दें गीता और हरभजन सिंह 29 अक्टूबर 2015 को पंजाब के जालंधर में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी एक बेटी हिनाया हीर है। जिसका जन्म 27 जुलाई 2016 को हुआ था। वहीं अब गीता ने बेटे को जन्म दिया है। फैंस अब बेसब्री से गीता और हरभजन के बेटे की पहली झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Content Writer

Bhawna sharma