रवि को पहली बार देखने पर ऐसा था सरगुन का रिएक्शन, इस खूबी पर हो गई थी फिदा

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2020 - 06:14 PM (IST)

सरगुन मेहता पॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। किसी ने सच ही कहा है कि सफलता पाने के लिए कई रास्तों से गुजरना पड़ता है ऐसा ही हुआ सरगुन की लाइफ में। आज एक जाना-माना चेहरा बन चुकी सरगुन ने भी कई रिजेक्शन झेले। चलिए आपको बताते है  चंडीगढ़ की पंजाबी कुंड़ी कैसे पॉलीवुड स्टार बनी।

सरगुन ने भाई के साथ दिया था ऑडिशयन

साल 1988 को चंडीगढ़ में जन्मी सरगुन का निकनेम जिया है। उनका एक छोटा भाई भी हैं। सरगुन को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। सरगुन ने चंड़ीगढ़ से अपनी शुरूआती पढ़ाई की और बाद में वह गेजुएशन करने के लिए दिल्ली चली गई। फिर उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली के एक कालेज में एडमिशन लिया लेकिन एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने बीच में पढ़ाई छोड़ दी। पढ़ाई के साथ-साथ वह थिएटर भी करती थीं। सरगुन ने पहली बार अपने भाई के साथ डांस रियलिटी शो Boogie Woogie में ऑडिशयन दिया हालांकि इसमें दोनों ही रिजेक्ट हो गए। रिजेक्शन से सरगुन हारी नही बल्कि उन्होंने टीवी शोज में काम करने का सोचा और मुंबई चली आई।

सरगुन ने फेमस सीरियल 12/24 Karol Bagh में काम किया। थिएटर करते वक्त सरगुन को इस टीवी सीरियल में काम करने का मौका मिला। एक इंटरव्यू में सरगुन ने कहा था कि थिएटर में काम करते वक्त उनके मास्टर जी ने उन्हें इस सीरियल के लिए ऑडियशन देने की सलाह दी थी। इसके बाद सीरियल Phulwa में सरगुन ने लीड रोल किया। सीरियल्स में काम करने के बाद सरगुन ने फिल्मों में हाथ अजमाया।

साल 2015 सरगुन ने फिल्म Angrej से पंजाबी इंडस्ट्री में कदम रखा। फिल्म में उनके साथ जाने-माने पंजाबी एक्टर व गायक अमरिंदर ग्रिल(Amrinder Gill) थे। अपनी पहली फिल्म से सरगुन स्टार बन गई। इसके बाद उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया और ज्यादातर हिट हुई।

‘नच बलिए 5’ के मंच पर रवि ने सरगुन को किया था प्रपोज

सबके दिलों पर राज करने वाली सरगुन का दिल एक्टर रवि दुबे पर आया। सीरियल ’12/24 करोल बाग’ में रवि दुबे उनके को-एक्टर थे। सीरियल के दौरान वह नजदीक आए और दोनों को प्यार हो गया। ‘नच बलिए 5’ के मंच पर रवि ने सरगुन को शादी के लिए प्रपोज किया था और साल 2013 में उन्होंने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया। एक इंटरव्यू में सरगुन ने कहा था कि उन्होंने पहली बार रवि को सीरियल ’12/24 करोल बाग’ के सेट पर देखा था और वह उसे देखते ही रह गई थी। सरगुन ने कहा था, करोल बाग़ के बाद जब हम दिल्ली से मुंबई आए तो मैंने देखा कि रवि हमेशा मेरे आसपास रहते हैं, घर ढूंढ़ने से लेकर सेटल होने तक हर चीज़ में मेरी मदद कर रहे हैं, उनकी ये तमाम बातें मुझे अच्छी लगने लगीं. तब मेरे मन में भी मोहब्बत का एहसास जागने लगा था.

सरगुन ने यह भी बताया था कि शादी के बाद उनकी जिंदगी में कोई बदलाव नहीं आया बल्कि अब उनकी जिम्मेदारियां बंट गई है। सरगुन ने कहा था अब हम साथ मिलकर अपनी तमाम ज़िम्मेदारियां पूरी कर रहे हैं। हां, इतना ज़रूर है कि शादी के बाद इंसान अपनी लाइफ को लेकर और ज़्यादा क्लियर हो जाता है, उसे पता होता है कि उसे अपनी फैमिली के लिए क्या करना है। वही रवि सरगुन को अपना बच्चा समझते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रवि ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो पत्नी सरगुन के साथ एक पिता की लाइफ जी रहे हैं।

रवि और सरगुन की यह क्यूट सी जोड़ी इंस्टाग्राम पर भी छाई रहती है। अपने क्यूट अंदाज से रवि दुबे और सरगुन मेहता फैंस को जबरदस्त रिलेशनशिप गोल्स दे रहे हैं।

Content Writer

Sunita Rajput