सूफी नाइट्स में हंसिका ने होने वाले पति के साथ मारी ग्रेंड एंट्री, मेहंदी लगाते वक्त भी एक्ट्रेस ने मारे ठुमके!

punjabkesari.in Saturday, Dec 03, 2022 - 03:53 PM (IST)

साउथ की फेमस एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी अपने बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया से 4 दिसंबर को शादी करेगी और उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। शादी जयपुर में हो रही है। कल यानि की 2 दिसंबर को दोनों परिवार ने कपल के लिए एक सूफी नाइट का आयोजन किया।

सूफी नाइट में बहुत खूबसूरत दिखी हंसिका

सूफी नाइट में हंसिका और उसके होने वाले पति ने आइवरी कलर की ड्रेस पहनी। हंसिका ने मिरर-एम्बेलिश्ड शरारा पहना था जिसके साथ उन्होंने दुपट्टे कैरी किया। नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और पासा से उन्होंने अपनी लुक कंप्लीट की। हंसिका की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वो अपने पति के हाथों में हाथ डाले सूफी नाइट में एंट्री लेती हुई दिखाई दे रही है। शादी की खुशी हंसिका के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मेहंदी सेरेमनी पर लगाए ठुमके

इससे पहले हंसिका की मेहंदी सेरेमनी हुई। अपनी मेहंदी पर एक्ट्रेस ने नारंगी रंग के टाई-डाई कुर्ता सेट पहना था, जिसके साथ उन्होंने सिल्वर झुमकी कैरी की। रिपोर्ट्स की माने तो हंसिका के इस कुर्ते की कीमत 32,000 है। अपनी मेहंदी सेरेमनी में हंसिका होने वाले पति के साथ नाचती भी दिखी। बता दें कि हंसिका मोटवानी और सोहेल की शादी का फंक्शन माता की चौकी से शुरू हो गया था। शादी जयपुर में हो रही है ऐसे में माता की चौकी उनके मुंबई वाले घर में रखी गई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सोहेल की दूसरी बीवी बनेगी हंसिका

गौरतलब है कि हंसिका की यह पहली शादी है और सोहेल की दूसरी। हंसिका सोहेल की दूसरी बीवी बनेगी। सोहेल और हंसिका लंबे वक्त से एक-दूसरे को जानते है। वे बिजनेस पार्टनर भी है। दोनों ने एक साथ कई इवेंट्स प्लान किए है। साथ में काम करते हुए ही दोनों को प्यार हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो सोहेल का टेक्सटाइल का बिजनेस भी है। सोहेल की पहली पत्नी का नाम रिंकी बजाज है। सोहेल की पहली शादी में हंसिका भी शामिल हुई थी। पहली शादी टूटने के बाद सोहेल हंसिका पर अपना दिल हार बैठे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Content Writer

Priya dhir