Hansika Motwani इस बिजनेसमैन की बनने जा रही दूसरी बीवी, जानिए कौन है उनके होने वाले पति !

punjabkesari.in Thursday, Nov 24, 2022 - 05:29 PM (IST)

फेमस एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है और उनके घर प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू भी हो चुके है। आखिर कौन है हंसिका के होने वाले पति और कब, कहां हो रही है एक्ट्रेस की शादी चलिए आपको सब डिटेल में बताते है।

तलाकशुदा की बीवी बनेगी हंसिका

हंसिका की शादी 4 दिसंबर को जयपुर में होगी और वो अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड सोहेल खटूरिया से ब्याह रचाएगी। हंसिका की यह पहली शादी है और सोहेल की दूसरी। जी हां, आपने सही सुना हंसिका सोहेल की दूसरी बीवी बनेगी। सोहेल और हंसिका लंबे वक्त से एक-दूसरे को जानते है। वे बिजनेस पार्टनर भी है। दोनों ने एक साथ कई इवेंट्स प्लान किए है। साथ में काम करते हुए ही दोनों को प्यार हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो सोहेल का टेक्सटाइल का बिजनेस भी है। सोहेल की पहली पत्नी का नाम रिंकी बजाज है। सोहेल की पहली शादी में हंसिका भी शामिल हुई थी। पहली शादी टूटने के बाद सोहेल हंसिका पर अपना दिल हार बैठे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)


शुरु हुए शादी के फंक्शन

सोहेल काफी रोमांटिक इंसान है और उन्होंने अपनी होने वाली दुल्हन को ड्रीम प्रपोजल दिया था। उन्होंने आइफिल टावर के सामने घुटनों पर बैठकर हंसिका को शादी के लिए प्रपोज किया था और रिंग पहनाई। हाल में ही हंसिका के घर माता की चौकी रखी गई। इस दौरान एक्ट्रेस ने लाल साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। शादी का ग्लो उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। साड़ी के साथ उन्होंने चोकर नेकपीस, इयररिंग्स, मांग टीका कैरी किया। वही उनके होने वाले पति भी रेड कुर्ते में नजर आए।
दोनों की ग्रैंड वेडिंग जयपुर के मुंडोता किले और पैलेस में होगी। 2 दिसंबर को जयपुर में सूफी नाइट का कार्यक्रम रखा गया है। 3 दिसंबर को मेहंदी और संगीत फंक्शन होगा। रिपोर्ट्स की माने तो कपल की वेडिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इंडस्ट्री में रखा था कदम

करियर की बात करें तो सीरियल 'शाका लाका बूम बूम' से हंसिका ने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'कोई मिल गया' में अपनी एक्टिंग का जोहर दिखाया। हंसिका की क्यूटनेस लोगों को खूब पसंद आई जिस वजह से उन्हें चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में खूब प्यार मिला। मगर अचानक ही हंसिका गायब हो गई, जिसके बाद उन्हें साल 2007 में देखा गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)

फिर 16 साल की उम्र में हंसिका, हिमेश रेशमिया की फिल्म 'आपका सुरूर' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई। आज उनकी गिनती साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी अभिनेत्रियों में होती है। बता दें कि हंसिका के पिता प्रदीप मोटवानी एक बड़े बिजनेसमैन हैं जबकि मां डर्मेटोलॉजिस्ट हैं हालांकि, उनके माता-पिता का तलाक हो चुका हैं जिसके बाद हंसिका की परवरिश उनकी मां ने अकेले ही की। कहा जाता है कि हंसिका के जन्म के बाद उनके पिता ने उनकी मां को छोड़ दिया था। उनके पिता अब विदेश में रहते हैं, जबकि हंसिका अपनी मां के साथ इंडिया में रहती हैं।  

Content Writer

Priya dhir