हैलोवीन पार्टी पर बनाएं 2 खास डिशेज

punjabkesari.in Sunday, Oct 31, 2021 - 02:43 PM (IST)

आज हैलोवीन का त्योहार है। पश्चिम देशों का यह त्योहार हम देशभर में भी मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप कुछ खास डिशेज बनाने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए हैलोवीन स्पेशल 2 रेसिपीज लेकर आए है। इसे आप मिनटों में बना सकती है। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

1. एरी आईबॉल पॉप्स

 

सामग्री

मदीरा केक (Madeira Cake)- 100 ग्राम
ओरेओ कुकीज- 100 ग्राम
चॉकलेट- 100 ग्राम (पिघली हुई)
व्हाइट चॉकलेट- 200 ग्राम (पिघली हुई)
छोटे कद्दू- ½ (कटा हुआ)
लकड़ी की स्टिक- 10
आईसिंग पेन- सजावट के लिए

विधि

. एक बाउल में मदीरा केक और ओरेओ कुकीज को तोड़ लें।
. अब इसमें चॉकलेट और व्हाइट चॉकलेट डालकर मिलाएं।
. हाथों से इन्हें अखरोट की तरह रोल करके ट्रे पर रखकर 5 मिनट तक फ्रिज में रखें।
. अब वुडन स्टिक को चॉकलेट बॉल्स में डालें और दोबारा चॉकलेट से इसे कवर करें।
. इसे कद्दू के आधे हिस्से पर लगाएं और चॉकलेट सेट होने के लिए दोबारा फ्रिज में रखें।
. अब आईसिंग पेन आंख और नसें बनाएं।
. तैयार हैलोवीन एरी आईबॉल पॉप्स को सर्विंग प्लेट में रखकर सर्व करें।


2. हैलोवीन मम्मी सैंडविच

 

सामग्री

ब्रेड स्लाइस- 4
टोमैटो सॉस- 2 बड़े चम्मच
मोजेरोला चीज- जरूरत अनुसार
काले जैतून- 2-3 (कटे हुए)

विधि

. सबसे पहले ब्रेड स्लाइस पर सॉस लगाएं।
. अब चीज को लंबाई में काट लें।
. ब्रेड पर मम्मी की आकृति देते हुए ब्रेड पर रखें।
. अब इसके ऊपर जैतून से आंखे बना लें।
. लीजिए आपके हैलोवीन स्पेशल मम्मी सैंडविच बनकर तैयार है।
. इसे सर्विंग प्लेट पर डालकर सर्व करें।

 

Content Writer

neetu